प्रेग्नेंसी में रहना है हेल्दी, तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स: Ayurvedic Pregnancy Care Tips
Ayurvedic Pregnancy Care Tips

Ayurvedic Pregnancy Care Tips: मां बनना हर महिला के जीवन का एक खास अहसास होता है। इस अहसास को हर महिला अपने जीवन में जरूर लेना चाहती है। मां बनने का अहसास जितना सुखद है, उतना ही मुश्किल भी। एक महिला जब अपने पेट में एक बच्चे को 9 महीनों तक पालती है, तो उस दौरान उसे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान शरीर में कई तरह के शारीरिक बदलाव नजर आने लगते हैं।

गर्भवती के लिए अपनी हेल्थ का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिला के लिए अपने खानपान का भी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आयुर्वेद में एक गर्भवती महिला की देखभाल के लिए कई उपाय बताए गए हैं, आप भी इन उपायों की मदद से खुद को हेल्दी रख सकती हैं। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में खुद को हेल्दी रखने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स-

खानपान का रखें खास ख्याल

Ayurvedic Pregnancy Care Tips
Take special care of food Credit: istock

आयुर्वेद के अनुसार गर्भवती महिलाओं को अपनी हेल्थ का बहुत ही खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में सही डाइट पर फोकस करना भी बहुत ही जरूरी है। इस अवस्था में आपको गाय का घी, दूध और दूध से बनी चीजों को अपनी डाइट का खास हिस्सा बनाना चाहिए। ताजी सब्जियां, सीजनल फ्रूट, खजूर और बादाम जैसे नट्स भी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। आपका हेल्दी रहना आपके गर्भ के लिए भी बहुत ही जरूरी है।

फिजिकल एक्टिविटी करें

गर्भवस्था के दौरान फिजिकल एक्टिविटी के साथ इमोशनल सर्पोट भी बहुत ही जरूरी माना गया है। इस कंडीशन में आपके लिए एक्टिव रहना बहुत ही जरूरी हो जाता है। इस कंडीशन में आपको ट्रैवल और इंटेंस कार्डियो एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। आपको रोज हल्की वॉक करनी चाहिए। साथ ही आप अपने रुटीन में बहुत ही हल्की-फुल्की एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

आयुर्वेदिक मसाज लें

Have an Ayurvedic Massage
Have an Ayurvedic Massage

गर्भवास्था की आखिरी तिमाही में और डिलीवरी के बाद आयुर्वेदिक मसाज काफी फायदेमंद मानी जाती है। आयुर्वेद में इसकी सलाह भी दी जाती है। किसी एक्सपर्ट से आपको आयुर्वेदिक मसाज जरूर लेनी चाहिए।

शरीर के बदलावों को पहचानें

प्रेग्नेंसी में मूड काफी बदलता है। इस दौरान कुछ चीजें खाने का बहुत ज्यादा मन करता है, वहीं कुछ चीजों की गंध बहुत ही बुरी लगती है। ऐसे में आपको अपनी क्रेविंग्स को समझना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि किन चीजों को खाने से आपको अच्छा महसूस होता है। ऐसी चीजों पर ध्यान दें। ये छोटी-छोटी चीजें आपको खुशी दे सकते हैं।

यह भी देखें-2023 UPSC Prelims Results हुआ जारी, जानें डाउनलोड करने का सही तरीका

इस बात का भी रखें ख्याल

take care of this in Pregnancy
take care of this in Pregnancy

अक्सर लोग भीड़ या शर्म के चलते यूरिन, डकार, छींक या जम्हाई को रोक लेते हैं। बहुत बार ऐसा पब्लिक प्लेस में होने की वजह से या किसी मीटिंग में भी आपके साथ ऐसा हो सकता है। लोग इन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को इन नेचुरल कॉल्स को रोकना नहीं चाहिए। ये आपकी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। इसका शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

आपको भी इन टिप्स की मदद से अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।

Leave a comment