लेबर पेन कम करने में मदद कर सकता है खजूर, जानें खाने का सही तरीका: Dates For Labor Pain
Dates For Labor Pain

Dates For Labor Pain: जब आपको ये पता चले कि आप मां बनने वाली हैं, तो इससे ज्यादा खुशी का पल शायद ही कोई हो सकता है। मां बनने का अहसास हर महिला के लिए बहुत ही खास होता है। इस खास समय में एक महिला के लिए अपनी सेहत को ख्याल रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। मां बनना हर महिला के जीवन के सफर की एक नई शुरुआत होती है।

यह भी देखें-आखिर क्यों गाय को डाली जाती है पहली रोटी, जानें क्या कहता है शास्त्र: First Roti To Cow

इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। अब बात चाहे प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले फिजिकल और हार्मोनल बदलावों की हो या डिलीवरी के दर्द की। इस पूरे सफर में एक महिला को बहुत कुछ झेलना पड़ता है। प्रेग्नेंसी में खानपान का भी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। बिना जानकारी या डॉक्टरी सलाह के कुछ भी खाना ठीक नहीं होता।

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे ऐसी चीज के बारे में जिसे खाने से आपका लेबर पेन कम हो सकता है। प्रसव का दर्द सबसे मुश्किल दर्द में से एक होता है। इस दर्द को कम करने के लिए डाइटीशियन, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, स्वाति बथवाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

खजूर करेगा दर्द को कम

Dates For Labor Pain
Dates will reduce the pain

डिलीवरी से पहले के कुछ महीनों में खजूर का सेवन एक गर्भवती महिला के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। खजूर के अंदर कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। खजूर का सेवन पीरियड क्रैम्प्स को भी कम करने में मददगार है।

ये महिलाओं की हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही ये खून की कमी को भी दूर करने का काम करता है। इसके अंदर कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक और मैंगनीज जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

लेबर पेन को करें कम

reduce labor pain
how to reduce labor pain

खजूर के अंदर ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो लेबर पेन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। खजूर को लगभग 2000 साल पुराना माना जाता है। इसके अंदर मौजूद गुण ना केवल लेबर पेन को कम करते हैं, बल्कि ये आपकी डिलीवरी को भी आसान बना सकते हैं। यह गर्भाशय के संकुचन में मदद करता है।

इसके अंदर प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो प्रेग्नेंसी के बाद होने वाले ब्लड लॉस को रिकवर करने का भी काम करते हैं। इसका सही समय पर सेवन आपकी डिलीवरी को बहुत ही आसान बना सकता है।

प्रेग्नेंसी में कैसे खाएं खजूर?

प्रेग्नेंसी में कैसे खाएं खजूर?
How to eat dates during pregnancy?
  • एक्सपर्ट की मानें तो एक प्रेग्नेंट महिला को अपनी प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही से ही खजूर खाने शुरु कर देने चाहिए।
  • प्रेग्नेंसी के 38वें हफ्ते के बाद से आपको खजूर को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।
  • इसे डाइट में शामिल करने पर केवल 2 खजूर से ही शुरूआत करें। इसके बाद आप एक दिन में सामान्य तौर पर 6 खजूर दिन में खा सकते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

take care of these things
take care of these things

आपको ये भी पता होना चाहिए कि सभी महिलाओं को लेबर पेन टाइम और प्रेग्नेंसी जर्नी बिल्कुल अलग होता है। खजूर भले ही लेबर पेन को कम कर सकता है, लेकिन प्रेग्नेंसी में इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।