आखिर क्यों गाय को डाली जाती है पहली रोटी, जानें क्या कहता है शास्त्र: First Roti To Cow
First Roti To Cow

First Roti To Cow: हिंदू धर्म में जितना सम्मान एक इंसान को देने का नियम है, उतना ही पशु-पक्षियों के लिए भी है। शास्त्रों में पशु-पक्षियों को खाना खिलाने का विशेष महत्व बताया गया है। खासकर गाय को रोटी खिलाना बहुत ही शुभ कार्य माना गया है। दरअसल हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। यही वजह है कि गाय को गौ माता कहा जाता है और उनका पूजा भी की जाती है।

यह भी देखें-आखिर क्यों महिलाओं की जींस में नहीं होती पुरुषों की तरह गहरी पॉकेट, जानें गजब का फैक्ट: Women Jeans Pockets Fact

आपने जरूर सुना होगा कि पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। गाय को घर की बनी पहली रोटी खिलाना काफी शुभ और लाभकारी माना गया है। अब अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि आखिर गाय को ही पहली रोटी क्यों खिलाई जाती है, तो आइए आपको आपके इस सवाल का सही जवाब देते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि गाय को पहली रोटी खिलाने के लिए क्यों कहा जाता है।

गाय में है 33 करोड़ देवी देवताओं का वास

First Roti To Cow
33 crore deities reside in cow

पौराणिक धर्म ग्रंथों और हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। ऐसे में आप अगर गाय को अन्न खिलाते हैं, तो वो सीधे 33 करोड़ देवी-देवताओं को अर्पित करने के समान है। इससे आपको उन सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और वो आप से प्रसन्न होते हैं।

देवी-देवताओ का स्थान हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सबसे पहला है। यही वजह है कि घर की बनी सबसे पहली रोटी का भोग गौ माता को ही लगाया जाता है। आपको जानकर हैरत भी हो सकती है कि गाय माता को पहली रोटी खिलाने की ये प्रथा सृष्टि के आरंभ से ही चली आ रही है।

गौ माता को रोटी खिलाने के लाभ

बहुत से लोग ये नहीं जानते होंगे कि गाय माता को पहली रोटी खिलाने से आपके जीवन में संपन्नता आती है। इससे आपका घर सुख-समृद्धि से भर सकता है। इसके अलावा इसे नेक काम से आपके तरक्की के रास्ते भी खुलने लगते हैं। गाय को रोटी खिलाने से आपको अपने पाप कर्मों के मुक्ति भी मिल सकती है।

माता लक्ष्मी की मिलती है कृपा

Goddess Lakshmi's blessings
Goddess Lakshmi’s blessings

गाय को पहली रोटी खिलाने से आपको माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त हो सकती है। हिंदू शास्त्र और धर्म ग्रंथ कहते है कि गाय को गुड़ खिलाने से भी आपको कई लाभ मिल सकते हैं। गौ माता को गुड़ खिलाने से आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

गाय को रोटी खिलाने के हैं कुछ नियम

There are some rules to feed bread to the cow
There are some rules to feed bread to the cow
  • जिस तरह से गाय को रोटी खिलाना आपके लिए फायदेमंद है, उसी तरह से गाय को रोटी खिलाने के कुछ बहुत ही जरूरी नियम भी है। जिनको ध्यान में रखना बहुत ही जरूरी है। अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं, तभी आपको रोटी खिलाने से मिलने वाले पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • ध्यान रहे कभी भी गाय माता को सूखी हुई रोटी नहीं देनी चाहिए।
  • गाय को रोटी के साथ गुड़ या चीनी जरूर डालकर दें।
  • गाय को देने वाली रोटी में थोड़ी सी हल्दी भी जरूर लगाएं। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • गुरुवार के दिन गौ माता को गूंथे हुए आटे में हल्दी मिलाकर खिलाने से आपको पुण्य की प्राप्ति होती है।