Healthy Menstrual Cycle: पीरियड्स हर महिला के लिए बहुत ही जरूरी हैं। महिलाओं के पीरियड्स का सीधा संबंध फर्टिलिटी से होता है। पीरियड्स का असर आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। हर महिला का पीरियड साइकल बहुत ही अलग होता है।
यह भी देखें-पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए पिएं ये हर्बल ड्रिंक्स, मिलेगी राहत: Herbal Drinks For Period Pain
आपके पीरियड्स का कलर, पीरियड ब्लड का कलर, पीरियड के दिनों में ब्लड क्लॉट्स आ रहे हैं या नहीं, नियमित पीरियड्स ना होना, पीरियड्स में हद से ज्यादा दर्द होना भी आपकी हेल्थ पर असर डालता है। ये सभी संकेत आपकी ओवरऑल हेल्थ के बारे में भी बताते हैं। एक अनहेल्दी मेंस्ट्रुअल साइकिल का भी एक महिला की हेल्थ पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है।
अगर आप पीरियड्स से जुड़ी किसी तरह की हेल्थ प्रॉबल्म से गुजर रही हैं, तो आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हेल्दी पीरियड्स को लेकर डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।
पीरियड्स का हेल्दी होना क्यों जरूरी है?

- पीरियड्स का सीधा असर आपकी ब्रेन हेल्थ पर भी पड़ता है। अगर आपके पीरियड्स सही से नहीं होते हैं, तो इसकी वजह से आप डिप्रेशन और स्ट्रेस का शिकार भी हो सकती हैं।
- मेंस्ट्रुअल साइकिल का सही होना आपकी वेजाइल हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी है। ये आपके वेजाइनल पीएच पर भी असर डाल सकता है। अगर पीरियड्स टाइम पर और सही से नहीं होते, तो इसकी वजह से आपको खुजली और रैशेज की समस्या हो सकती है।
- आपका मेंस्ट्रुअल साइकल आपके एस्ट्रोजन लेवल को भी प्रभावित कर सकता है। इससे आपकी हड्डियों और जोड़ों पर भी असर पड़ता है।
- पीरियड्स का असर एस्ट्रोजन लेवल पर भी पड़ता है। जो आपकी हार्ट हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी है।
- मेंस्ट्रुअल साइकिल कई हार्मोन्स पर भी असर डालता है। पीरियड्स अगर सही से नहीं होते तो इसका असर मेलाटोनिन पर पड़ता है, जो आपकी नींद को प्रभावित करता है। यही कारण है कि मेंस्ट्रुअल साइकिल के अनहेल्दी होने पर आपकी नींद पर भी बुरा असर पड़ता है।
हेल्दी मेंस्ट्रुअल के लिए खाएं ये चीजें

- अगर आपके पीरियड्स सही से नहीं होते और आपको कई तरह की दिक्कतें रहती हैं, तो ऐसे में आपको मुनक्के को अपनी डाइट में शामिल करें। यह खून को साफ करता है और पीरियड्स में भी आराम पहुंचाता है।
- पीरियड्स में दालचीनी का सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी पर असर डालती है। आप इसका सेवन पीरियड्स में कर सकते हैं। ये आपके पीरियड्स को हेल्दी रखने का काम करता है।
- आप ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फ्लैक्स सीड्स का सेवन भी कर सकते हैं। इसका सेवन इंसुलिन के लेवल को ठीक करता है। इसे आप रोस्ट करके खा सकते हैं। ये आपके पीरियड्स को हेल्दी बनाने का काम करता है।
- केले का सेवन भी पीरियड्स को हेल्दी रखने का काम करता है। इसका सेवन आपके ब्लड फ्लो को सुधारने का काम करता है और पीरियड्स क्रैम्प को भी कम करता है।
आप भी इन चीजों से सेवन से अपने पीरियड्स को हेल्दी रखने के लिए कर सकते हैं। इनसे आपको पीरियड्स के दर्द को कई तरह की तकलीफों से राहत मिल सकती है।
