Herbal drinks to reduce period pain
Herbal drinks to reduce period pain

हर महीने महिलाओं को पीरियड्स जैसी समस्या से गुजरना पड़ता है। इस दैरान उन्हें पेट, कमर और पैरों के दर्द से गुजरना पड़ता है। इस दर्द को सहना बहुत ही मुश्किल होता है। इसके लिए बहुत से लोग दवाईयों का भी सेवन करते हैं, लेकिन कई हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो इस दौरान दवाईयों का सेवन करना ठीक नहीं माना जाता है।

यह भी देखें-प्रेग्नेंसी के दौरान क्यों होने लगती है ब्लीडिंग? जानें कारण: Bleeding In Pregnancy

मासिक धर्म में होने वाले इस दर्द को बर्दाश्त कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। वहीं कुछ महिलाओं को इस समय में असहनीय दर्द होता है। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं, तो आपको इस दर्द से राहत पाने से लिए कुछ हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए।

आइए आपको ऐसी ही हर्बल ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं, जो आपको पीरियड्स के दर्द से राहत दिला सकती हैं।

अदरक और नींबू की चाय आएगी काम

Ginger and lemon tea will work
Ginger and lemon tea will work

अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेशन प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आपको दर्द से राहत दिला सकता है। क्रैम्प्स के लिए अदरक का पानी बहुत मददगार साबित हो सकता है। स्टडी की माने तो अदरक मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने में मददगार होता है, वहीं नींबू में मौजूद गुण भी पेट के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। एक बर्तन में अदरक को डालकर पानी के साथ उबाल लें। इसे ठंडा करके इसमें नींबू का रस डालकर इसका सेवन करें।

इमली-हल्दी ड्रिंक

आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन इमली भी दर्द से राहत दिला सकती है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले इमली का पल्प निकाल लें और इसे हल्दी के साथ पानी डालकर उबाल लें। इस पानी को ठंडा करके इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इससे आपको पेट के दर्द से आराम मिलेगा।

सौंफ की चाय पिएं

drink fennel tea
drink fennel tea

पीरियड्स के दर्द को दूर करने के लिए सौंफ की चाय भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसके सेवन से आपको पीरियड क्रैम्प्स के आराम मिल सकता है। इसमें anethole नामक कम्पाउंड होता है जो दर्द के लिए पेन किलर जैसा काम करता है। इसके साथ ही ये मेंस्ट्रुएशन को भी रेगुलेट कर सकता है। इसे बनाने के लिए एक कप पानी में 3 चम्मच सौंफ को उबाल लें। इसे ठंडा करके इसे पिएं।

दालचीनी की चाय

cinnamon tea
cinnamon tea

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार इसे पीरियड से जुड़ी कई समस्याओं में कारगर माना गया है। एक कप पानी में 1 दालचीनी को मिला लें और इसे धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद को मिलाकर इसका सेवन करें।

कैमोमाइल चाय आएगी काम

पीरियड के दौरान इन्फ्लेमेशन को कम करने और अच्छी नींद के लिए कैमोमाइल चाय बहुत ही अच्छी मानी जाती है। यह यूटेराइन मसल्स को रिलैक्स रखता है। इसे बनाने के लिए गर्म पानी में कैमोमाइल के फूल डालें और 10 मिनट के लिए उबाल लें। इसे गरमागरम ही पिएं।

हल्दी वाला दूध पिएं

drink turmeric milk
drink turmeric milk

हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो पीरियड्स के दर्द से राहत दिला सकते हैं। 1 चम्मच हल्दी पाउडर को गर्म दूध के साथ मिला लें। इसमें शहद मिलाकर गरमागरम ही इसे पिएं।

इन हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करके आप भी मासिक धर्म के दर्द से राहत पा सकते हैं। इन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।