अगर पुणे में मानसून में पार्टनर के साथ घूमने जाने का कर रहे हैं प्लान, तो जरूर जाएं इन जगहों पर: Travel to Pune
Travel to Pune

Travel to Pune: मानसून के मौसम में हर जगह हरा भरा माहौल रहता है और पर्यावरण में एक अलग ही जान आ जाती है। अगर आप पुणे के आस पास घूमने का प्लान कर रहे हैं तो मानसून इस जगह के लिए बेस्ट सीजन है। यहां पर काफी सुंदर सुंदर जगहें हैं जो आप अगर अपने पार्टनर के साथ देखने जाते हैं तो आपका माइंड काफी रिलैक्स महसूस करेगा और जो स्ट्रेस पूरे साल का काम कर कर के दिमाग पर हावी हो चुकी थी वह भी दूर हो जायेगी। तो आइए जान लेते हैं मानसून में पुणे में कहां कहां घूमने जाया जा सकता है।

Also read: हीटवेव में स्किन की देखभाल कैसे करें: Skin Care During Heatwave

पावना झील

यह झील लोनावला रेलवे स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर दूर है। इस झील के आस पास का इलाका और झील का आकार काफी मन मोहक है और इसका दृश्य बारिश के मौसम में और अधिक लुभावना बन जाता है। अगर आप पत्नी या गर्ल फ्रेंड के साथ बारिश में यहां घूमने जा रहे हैं तो बिना सोचे इस जगह चले जाएं क्योंकि यहां से आप को निराशा बिल्कुल भी नहीं मिलेगी।

इंप्रेस गार्डन

पुणे में स्थित यह गार्डन पिकनिक के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह है। अगर आप को अलग अलग फूलों और पौधों को देखने का शौक है तो यह जगह आपके लिए ही है। यहां अलग अलग पौधों और फूलों को बोया जाता है और उनकी खेती की जाती है। मानसून में यहां का नजारा और अधिक हरा भरा हो जाता है इसलिए इस जगह घूमने जरूर जाएं।

पार्वती हिल्स

यहां के व्यू भी काफी शानदार होते हैं। यहां पर काफी सुंदर और प्राचीन मंदिर बने हुए हैं जिन्हें देखने काफी दूर दूर से लोग आते हैं। यह पहाड़ी समुद्र तल से 2100 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं और मानसून के दौरान इनका अलग ही नजारा होता है। बारिश के बाद यहां पर इंद्रधनुष का भी काफी अच्छा नजारा देखने को मिलता है।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...