Partner Depression: पार्टनर का जरूरत से ज्यादा चुप रहना, अपनी बातों को छुपाना या हर बात पर चिड़चिड़ाना.. रिश्ते को कमजोर कर सकता है। हालांकि पार्टनर में इन लक्षणों का नजर आना किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। पार्टनर के ऐसे लक्षण डिप्रेशन की ओर इशारा करते हैं। कई बार घरेलू लड़ाइयां, ऑफिस की टेंशन और फ्यूचर की चिंता पार्टनर को डिप्रेशन का शिकार बना सकती है। डिप्रेशन के कारण किसी भी गतिविधि में भाग लेना और लोगों में इंट्रेस्ट लेना कम हो सकता है। ऐसे में पार्टनर से शिकायतें करने की अपेक्षा उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकालना ही आपका मुख्य दायित्व होना चाहिए। हालांकि डिप्रेशन समय के साथ ठीक हो जाता है लेकिन इसका उचित ट्रीटमेंट किया जाए तो पार्टनर पहले जैसा खुश और सफल हो सकता है। ट्रीटमेंट शुरू करने से पहले डिप्रेशन के लक्षणों को पहचानना जरूरी है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
Also read : सर्दियों में इस तरह करें अपनी स्किन की केयर: Winter Skin Care
हर वक्त उदास रहना

डिप्रेशन का सबसे बड़ा और अहम लक्षण है पार्टनर का जरूरत से ज्यादा उदास रहना। यदि पार्टनर आपसे कम बात करे, हंसी-मजाक न करे या चुप रहे तो समझ लीजिए कि वह उदास है। उदास रहने के कई कारण हो सकते हैं जैसे तनाव, एंग्जाइटी या चिंता।
नींद न आना
नींद न आना एक आम समस्या है लेकिन जब पार्टनर अपने स्लीप पैटर्न में बदलाव करने लगे तो समझिए वह डिप्रेशन का शिकार हो रहा है। नींद न आना एक गंभीर समस्या है, जिससे कई तरह की मानसिक और शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पर्याप्त नींद न लेने से व्यक्ति चिड़चिड़ा, उलझा हुआ और गुस्सैल हो सकता है। ऐसे में पार्टनर का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
मूड स्वींग्स
यदि आपका पार्टनर अचानक गुस्सा हो जाए या मुस्कुराने लगे तो ये संकेत सीवियर मूड स्वींग्स के हो सकते हैं। मूड स्वींग्स की समस्या कई बार हार्मोन चेंजेस के कारण भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसी स्थिति में पार्टनर से बहस या फालतू बात करने की बजाय प्यार से समझाने का प्रयास करें।
हैडिक और डाइजेस्टिव प्रॉब्लम
क्या आपका पार्टनर बार-बार सिर दर्द होने की शिकायत करता है या उसे डाइजेस्टिव प्रॉब्लम है, तो ये समस्या सामान्य नहीं है ये लक्षण डिप्रेशन के हो सकते हैं। हालांकि सिरदर्द या हैडिक होना सामान्य समस्या है लेकिन कई बार अधिक सिरदर्द रहना आपको दिमागी रूप से परेशान कर सकता है।
हर चीज हो परफेक्ट

हर काम को परफेक्शन के साथ करना अच्छी बात है। इससे व्यक्ति की इनर पर्सनेलिटी का पता चलता है लेकिन कई बार परफेक्शन के चक्कर में व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार भी बन सकता है। यदि आपका पार्टनर आपसे हर काम परफेक्ट करने की इच्छा रखता है और काम बिगड़ जाने पर इरिटेट होता है तो समझिए वह डिप्रेशन का शिकार है। ऐसे पार्टनर हर चीज पर अपना कंट्रोल पाना चाहते हैं ताकि वह अपने हिसाब से काम कर सकें।
अकेले समय बिताना
यदि आपका पार्टनर नियमितरूप से सोशल मीडिया, फ्रेंड्स और रिलेटिव्स से दूरी बना ले तो ये संकेत मेंटल डिस्ट्रेस के हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति दूसरों से बात करने से कतराता है और अकेले समय बिताना शुरू कर देता है। ऐसे व्यक्ति जल्द ही डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं।
