Men's Habits Effects
Men's Habits Effects Credit: Istock

Men’s Habits Effects: पति-पत्‍नी का रिश्‍ता बेहद संवेदनशील होता है। ये कच्ची डोर से बंधा होता है जिसमें विश्‍वास और भरोसा अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन कई बार पुरुषों द्वारा की गई छोटी-छोटी गलतियां रिश्‍ते को खराब कर तबाह कर सकती हैं। पुरुषों की कुछ आदतें रिश्‍ते की अहमियत को कम कर देती है। साथ ही परिवार और समाज में आपके रिश्‍ते का मजाक बनने लगता है। आखिर पुरुषों की ऐसी कौन सी आदतें या हरकतें हैं जो उनके रिश्‍ते पर ग्रहण डाल सकती हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में।

खुलकर बात न करना

Men's Habits Effects: पुरुष बदलें अपनी ये आदतें
do not speak openly

अधिकांश पुरुष खुलकर बात नहीं कर पाते। वह अपनी चिंताओं और खामियों को अपने तक ही सीमित रखना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार पुरुषों की ये आदत रिश्‍ते में तनाव का कारण बन जाती हैं। पत्‍नी से बातों को छुपाने से रिश्‍ते की अहमियत कम हो जाती है। इसलिए पुरुषों को अपनी हर छोटी-बड़ी बातों को अपनी जीवनसाथी के साथ शेयर करना चाहिए। इससे रिश्‍ते में प्‍यार और विश्‍वास बढ़ता है।

अफेयर करना

माना जाता है कि पुरुषों का स्‍वभाव बेहद चंचल होता है। वह दूसरों की खूबसूरती और व्‍यवहार से बहुत जल्‍दी प्रभावित हो जाते हैं। यही वजह है कि वह पत्‍नी के होते हुए पराई स्त्री के संपर्क में आसानी से आ जाते हैं। पत्नियां पुरुषों की लाख गलतियों को माफ कर सकती हैं लेकिन वह उनके अफेयर को एक्‍सेप्‍ट नहीं कर पातीं। ऐसी स्थिति में रिश्‍ता टूटते देर नहीं लगती। इसलिए पुरुषों को अपनी इच्‍छाओं और सीमाओं पर लगाम लगानी चाहिए।

बेवजह बाहर रहना

एक स्‍वस्‍थ्‍य रिश्‍ते की बुनियाद होती है पति-पत्‍नी का साथ। जब पति बेवजह घर से बाहर जाने का बहाने ढूंढने लगे या दिनभर घर से बाहर रहे तो समझ लीजिए‍ कि वह रिश्‍ते को वेल्‍यू नहीं दे रहा है। माना कि काम के सिलसिले में पति को घर से बाहर जाना पड़ता है लेकिन पत्‍नी को समय न देना, उनके रिश्‍ते में तनाव पैदा कर सकता है। पुरुषों को अपनी इस आदत को सुधारना चाहिए और कुछ समय पत्‍नी और परिवार के लिए अवश्‍य निकलना चाहिए।

भावनाओं की कद्र न करना

पुरुष बदलें अपनी ये आदतें
not respecting feelings

गुस्‍से में या अनजाने में कई बार पति अपनी पत्नियों की भावनाओं को ठेस पहुंचा देते हैं। जब पति पत्‍नियों की भावनाओं का सम्‍मान नहीं करता या उन्‍हें नजरअंदाज करता है तो उनके रिश्‍ते में तनाव आ सकता है। खासकर दूसरों के सामने पत्‍नी से ऊंची आवाज में बात करना, उसका मजाक बनाना या उसकी परवाह न करना जैसा व्‍यवहार रिश्‍ते में गांठ बन सकता है। पुरुषों को अपनी इस आदत को सुधारना चाहिए और पत्‍नी को दूसरों के सामने बराबर का सम्‍मान देना चाहिए।

पैसों की बरबादी

हर व्‍यक्ति अपनी लाइफ को बेहतर बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करता है और पैसा कमाता है। लेकिन कई बार पुरुष अपनी गलत आदतों की वजह से पैसों की बरबादी करने लग जाते हैं। पैसों की फिजूलखर्ची कई बार उनके रिश्‍ते को कमजोर बना देती है। इसलिए पुरुषों को सोचसमझकर और अपनी पत्‍नी की सलाह अनुसार पैसों को खर्च करना चाहिए। इससे न केवल आपका रिश्‍ता सुधरेगा बल्कि घर में बरक्‍कत भी आएगी।