Men's Breast Enlarge
Men's Breast Enlarge Credit: Istock

Men’s Breast Enlarge: आपने कई पुरुषों को देखा होगा जिनके स्‍तन महिलाओं की तरह हैवी और उभार लिए होंगे। जब वह टाइट कपड़े पहनते हैं तो उनके स्‍तन का उभार साफ दिखाई देता है। इस स्थिति को मैन बूब्‍स या गाइनेकोमैस्टिया कहा जाता है। पुरुषों के लिए ये स्थिति हमेशा से ही शर्मिंदगी का कारण रही है। पुरुष इस समस्‍या का सामना जीवन के विभिन्‍न चरणों जैसे किशोरावस्‍था, मिडिल एज और बुढ़ापे में कर सकते हैं। हालांकि ये एक सामान्‍य समस्‍या है लेकिन ब्रेस्‍ट एनलार्जमेंट के लिए कई कारण जिम्‍मेदार हो सकते हैं जिसके बारे में पुरुषों को जानना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं गाइनेकोमैस्टिया के कारण और उपचार के बारे में।

क्‍या है गाइनेकोमैस्टिया

What is gynecomastia
What is gynecomastia

गाइनेकोमैस्टिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें पुरुषों के ब्रेस्‍ट टिशू एनलार्ज हो जाते हैं। पुरुषों के एक या दोनों स्‍तनों का आकार सामान्‍य से अधिक हो सकता है। ब्रेस्‍ट एनलार्जमेंट का मुख्‍य कारण शरीर में टेस्‍टोस्‍टेरोन और एस्‍ट्रोजन के स्‍तर के बीच असंतुलन होता है। जब शरीर बहुत अधिक एस्‍ट्रोजन का उत्‍पादन करता है या पर्याप्‍त टेस्‍टोस्‍टेरोन नहीं बनाता तो ये स्‍तन टिशू के विकास का कारण बन सकता है।

पुरुषों के स्‍तन बढ़ने का कारण

हार्मोनल कारण: महिला और पुरुष में अलग-अलग प्रकार के मेल और फिमेल टिशू होते हैं। जब पुरुषों के शरीर में फिमेल टिशू बढ़ जाते हैं तो उनके ब्रेस्‍ट का साइज बढ़ने लगता है। इसके अलावा शरीर में टेस्‍टोस्‍टेरोन की कमी होने लगती है। ये समस्‍या अक्‍सर अल्‍कोहल का अधिक प्रयोग करने वाले पुरुषों में देखी जाती है।

जंक फूड का सेवन: जरूरत से ज्‍यादा जंक और फास्‍टफूड का सेवन करने वाले लकड़ों और पुरुषों को ये समस्‍या हो सकती है। जंक फूड में मौजूद रसायन स्‍तन को बढ़ावा देने का कारण बन सकता है।

फैट: आपने देखा होगा कि ब्रेस्‍ट एनलार्जमेंट अधिकांश मोटे लोगों को होता है। छाती में फैट सेल्‍स के बढ़ जाने पर स्‍तन का आकार बदल सकता है।

मेडिकेशन: जो लोग स्‍टेरॉयड या किसी प्रकार के लंबे मेडिकेशन पर हैं उन्‍हें इस समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। मेडिकेशन की वजह से शरीर में हार्मोनल चेंजेज आ सकते हैं जिसके कारण स्‍तन का आकार बढ़ सकता है।

जे‍नेटिक फैक्‍टर: जेनेटिक स्थितियां जैसे कि क्‍लीनेफेल्‍टर और टेस्‍टोस्‍टेरोन के स्‍तर में बदलाव की वजह से भी ये समस्‍या देखी जा सकती है। यदि परिवार में पहले किसी पुरुष को ये समस्‍या हो चुकी है तो समभवत: आपको भी हो सकती है।

ब्रेस्‍ट एनलार्जमेंट का साईकलॉजिकल प्रभाव

कई पुरुष अपने लुक के कारण शर्म और आत्‍म-सचेतनता का अनुभव कर सकते हैं। ये एक ऐसी स्थिति है जिसका प्रभाव पुरुष की सोशल और सैक्‍सुअल लाइफ पर पड़ सकता है। जिन पुरुषों में गाइनोकॉमास्टिया होता है वे स्‍वीमिंग पूल, जिम, बीच और पार्टीज में जाने से कतराते हैं। ये अलगाव का व्‍यवहार उन्‍हें लोगों से दूर कर सकता है।

ऐसे करें स्‍तन का साइज कम

How to reduce breast size
How to reduce breast size

– टेमॉक्सिफेन जैसी दवाओं का उपयोग कर हार्मोनल थेरेपी से बढ़े हुए टिशूज को कम किया जा सकता है।

– लाइफस्‍टाइल में बदलाव करके स्‍तन के आकार को कम किया जा सकता है। इस स्थिति में शरीर को फिट और हेल्‍दी रखने की कोशिश करनी चाहिए।

– लाइफस्‍टाइल में बदलाव के साथ ही हेल्‍दी चीजों का सेवन करें। जंक फूड  और शुगरी चीजों पर पूरी तरह से लगाम लगाएं।

– खुद को फिजिकली एक्टिव रखें। इसके लिए आप वॉक, योगा, एक्‍सरसाइज और वेट ट्रेनिंग का सहारा ले सकते हैं।

– मेडिटेशन से मानसिक तनाव और एंग्‍जाइटी को कम करने का प्रयास करें।

इन बातों का रखें ध्‍यान

– ब्रेस्‍ट एनलार्जमेंट की स्थिति में दूध और डेयरी प्रोडक्‍ट का सेवन न करें।

– डाइट में एंटी-ऑक्‍सीडेंट युक्‍त चीजें जैसे हल्‍दी, विटामिन-सी, सी-फूड और फाइबर्स को शामिल करें।

– जहां तक हो सके गर्म पानी का सेवन करें।

– हफ्ते में लगभग 5 दिन एक्‍सरसाइज करें।