Overview: पुरुष क्यों चाहते हैं वर्जिन गर्लफ्रेंड
वर्जिनिटी को पवित्रता और मासूमियत से जोड़ा जाता है, जो पुरुषों को आकर्षित करता है। हालांकि, ये फेंटेसी पार्टनर की आपसी समझ पर निर्भर करती है।
Men’s Sex Fantasy: गर्लफ्रेंड कैसी होनी चाहिए ये विचार और भावनाएं हर पुरुष की अलग-अलग हो सकती हैं। किसी को सुंदर और सुशील लड़कियां पसंद आती हैं तो कुछ इडिपेंडेंट लड़कियों को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं। लेकिन आज के आधुनिक युग में कुछ पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड से ‘वर्जिन’ होने की चाहत रखते हैं। यह इच्छा कई सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और सांस्कृतिक कारणों से प्रेरित हो सकती है। पुरुष वर्जिनिटी को अक्सर पवित्रता, मासूमियत और विशेषता से जोड़ते हैं। लेकिन क्या यह केवल पुरुषों की फेंटेसी है या इसके पीछे कोई कारण है..तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
सम्मान और विशेषता का भाव

कई पुरुषों के लिए, किसी वर्जिन लड़की के साथ रिश्ता बनाना एक सम्मान की बात होती है। इसके पीछे यह भावना होती है कि वे उस लड़की के जीवन में ‘पहले’ व्यक्ति होंगे। यह विशेषता पुरुषों को यह अहसास दिलाती है कि उन्होंने कुछ अनमोल हासिल किया है। पुरुषों को यह विचार आकर्षक लगता है कि उनकी पार्टनर के साथ किसी और ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं। यह उनके लिए एक तरह की उपलब्धि और विशेषता का प्रतीक बन जाता है।
पुरुषों की फेंटेसी
वर्जिनिटी के प्रति आकर्षण कई पुरुषों की फेंटेसी का हिस्सा होता है। इसमें एक निषिद्ध और अनछुए क्षेत्र में प्रवेश करने का रोमांच शामिल होता है। वर्जिन लड़कियां अक्सर कम अनुभवी मानी जाती हैं, जो पुरुषों के लिए ताजगी भरा अनुभव हो सकता है। इसके अलावा, ऐसी लड़कियां अपने पार्टनर को खुश करने के लिए अधिक उत्साहित होती हैं और उनमें अवास्तविक अपेक्षाएं कम होती हैं। यह पुरुषों को एक तरह का नियंत्रण और संतुष्टि का अहसास देता है।
तुलना का अभाव
वर्जिन गर्लफ्रेंड के साथ होने का एक बड़ा कारण यह है कि पुरुषों को तुलना का डर नहीं रहता। जब कोई लड़की पहले किसी और के साथ रिश्ते में रही हो, तो पुरुष अक्सर यह सोचने लगते हैं कि क्या वे पिछले पार्टनर से बेहतर हैं। लेकिन वर्जिन लड़की के साथ यह तुलना नहीं होती, जिससे पुरुषों को आत्मविश्वास और संतुष्टि मिलती है। वे यह मानते हैं कि वे अपनी पार्टनर के लिए सबसे अच्छे हैं, जो उनके अहं को बढ़ावा देता है।
पवित्रता और मासूमियत का आकर्षण
वर्जिन लड़कियों की मासूमियत और पवित्रता पुरुषों को आकर्षित करती है। कई पुरुषों के लिए, वर्जिन लड़कियां पारंपरिक मूल्यों और सादगी का प्रतीक होती हैं। उन्हें इस बात की खुशी होती है कि उनकी गर्लफ्रेंड सिर्फ उनकी है या उसे किसी ने छुआ नहीं है।
पुरुषत्व का अहसास

कुछ पुरुषों के लिए, वर्जिन लड़की के साथ रिश्ता बनाना उनके पुरुषत्व को प्रदर्शित करने का एक तरीका होता है। समाज में पुरुषों पर अपनी मर्दानगी साबित करने का दबाव होता है और वर्जिन लड़की के साथ रिश्ता बनाना इसे एक उपलब्धि के रूप में देखा जाता है। यह उनके आत्मसम्मान को बढ़ाता है और उन्हें समाज में एक विजेता का अहसास कराता है।
साझा अनुभव की ताकत
किसी का होना एक यादगार और गहरा अनुभव होता है। अगर पुरुष स्वयं भी वर्जिन है, तो यह अनुभव और भी खास हो जाता है। दोनों के लिए यह बेहद खास अनुभव हो सकता है, जो रिश्ते को और मजबूत बनाता है। यह एक ऐसा पल होता है, जो दोनों के लिए हमेशा यादगार रहता है।
शारीरिक आनंद
कुछ पुरुषों में यह गलत धारणा होती है कि वर्जिन लड़कियां शारीरिक रूप से अधिक आनंद देती हैं। हालांकि, यह धारणा गलत है, क्योंकि शारीरिक आनंद मांसपेशियों की मजबूती पर निर्भर करता है, न कि वर्जिनिटी पर। फिर भी, यह मिथक कुछ पुरुषों को आकर्षित करता है।
एसटीडी का खतरा
अनुभवी व्यक्तियों के साथ यौन संबंध बनाने का एक बड़ा जोखिम होता है यौन संचारित रोगों यानी एसटीडी जैसे- हर्पीस, सिफलिस, क्लैमाइडिया और एचआईवी। इस डर के कारण कुछ पुरुष वर्जिन लड़कियों को चुनना पसंद करते हैं, ताकि उन्हें यौन संचारित रोगों की चिंता न करनी पड़े।
