सावन में इन मंत्रों का जप करने से मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी: Mantra to get Desired Life Partner
Powerful Mantras for desired life partner

Mantra to get Desired Life Partner: सावन का महीना भगवान शिव का शुभ महीना माना गया है। अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए यह महीना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। कुंवारी कन्याएं अपने वर प्राप्ति के लिए भोलेनाथ का व्रत रखती हैं। सोमवार को अपना मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए कुंवारी कन्याएं व्रत रखकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना करती हैं। लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी सोमवार का व्रत रखते हैं ताकि उन्हें सुंदर और सुशील कन्या मिले। वैसे तो सावन का पूरा महीना ही शुभ है लेकिन अगर आप इन मंत्रों का जाप कर भगवान शिव और माता पार्वती को मान से पुकारते हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा। वहीं जिन लोगों की शादी में बाधा आ रही है या बार-बार रिश्ता होते होते रह जा रहा है तो उनके लिए ये मंत्र लाभकारी सिद्ध होंगे।

Mantra to get Desired Life Partner-Shadi Ke Upay mantra jaap
Shadi Ke Upay mantra jaap

ऊँ ह्रीं गौर्ये नम:।
हे गौरी शंकर अर्धागिंनी यथा त्वं शंकर प्रिया तथा माम कुरू कल्याणी कान्त कान्ता सुदुर्लभम् ।।

लड़कियां अगर इस मंत्र का जब 51000 या सवा लाख की संख्या में करती हैं तो उन्हें योग्य वर की प्राप्ति होती है। जिन कन्याओं के शादी में देर हो रही हो उन्हें दीपावली, बसंत पंचमी या सावन के महीने में इस मंत्र का जाप करना चाहिए। शिव और पार्वती की मूर्ति के सामने धूप और दीपक जलाकर लाल फूल चढ़ाना चाहिए। इस मंत्र का जाप करते हुए प्रार्थना करनी चाहिए कि जैसे पार्वती माता भगवान शिव की अर्धांगिनी हैं। उनकी प्रिय है। वैसे ही है माता रानी मुझे भी योग्यवर प्रदान करें।

ॐ क्लीं विश्वावसुर्नाम गन्धर्वः कन्यानामधिपतिं लभामि
देवदत्तां कन्यां सुरूपां सालांकारा तस्मै विश्वावसवे स्वाहा

जिन पुरुषों को अभी उनका जीवनसाथी नहीं मिला है और वह अपने जीवन संगिनी की तलाश में है और सुंदर पत्नी की मनोकामना रखते हैं तो उन्हें इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के उच्चारण के बाद भगवान शिव और माता पार्वती को मिठाई का भोग लगाना चाहिए और इसी प्रसाद को खुद ही ग्रहण करना चाहिए ।

ऊँ देवेन्‍द्राणि नमस्‍तुभ्‍यं देवेन्द्र प्रियभामिनी विवाहं भाग्‍यमारोग्‍यं शीघ्रं लाभं च देहि मे ।

देवों के राजा इंद्र को स्वर्ग का राजा कहा जाता है। देवी शची के साथ उनका विवाह हुआ था। जो कोई कन्या इंद्र जी जैसे पति की कामना रखती हो। उसे सावन में इस मंत्र का रोजाना जाप करना चाहिए ।

Mantra To Get Beautiful Wife And Good House
Mantra To Get Beautiful Wife And Good House

पत्‍‌नीं मनोरमां देहि नोवृत्तानुसारिणीम्।
तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥

सावन का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगला गौरी यानी माता पार्वती ने पूजा अर्चना कर भगवान शिव को प्राप्त किया था। लड़कों को अगर शुभ लक्षणों वाली महिला से विवाह करना हो तो लड़कों को इस मंत्र का कम से कम पांच बार 108 बार जाप करना चाहिए।

कात्यायनी महामाये महायोगिनीधीश्वरी।
नंदगोपसुतम देवि पतिम मे कुरूते नमः।

जो भी कन्या श्री कृष्ण जैसे पति की कामना रखती हो उसे माता पार्वती और भगवान शिव का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से शिघ्र विवाह होता है और मनचारा वर मिलता है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...