Malaika with Arhaan: बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की आजकल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं नेटिजन्स उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान द्वारा होस्ट किये जा रहे शो ‘डंब बिरयानी’ में बतौर गेस्ट के रूप में नजर आईं थीं। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे और ‘डंब बिरयानी’ शो के होस्ट अरहान खान से ऐसे प्रश्न किये, जिसे सुनकर नेटिजन्स भड़क गए और मलाइका अरोड़ा को जमकर खरी-खोटी सुना दी। आपको बता दें कि अरहान खान बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और इनके पूर्व पति अरबाज खान के बेटे हैं।
Also read : मलाइका अरोड़ा की संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप
22 वर्षीय बेटे से पूछे वर्जिनिटी पर सवाल
यूट्यूब पर प्रसारित शो ‘डंब बिरयानी’ में बतौर गेस्ट आई मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे से एक गेम के दौरान प्रश्न किया ‘अरहान खान ने अपनी वर्जिनिटी किस उम्र में खोई।’ इस प्रश्न को सुनकर मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान चौंक गए और उन्होंने इस प्रश्न का जवाब देना सही नहीं समझा। और खेल के नियम के मुताबिक अरहान खान ने हरी मिर्च खाई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा यहीं नहीं रुकी उन्होंने अपने 22 वर्षीय बेटे से एक और ऐसा प्रश्न किया जो माँ-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देता है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने शो में आगे अपने बेटे से प्रश्न पूछा कि “उनके शरीर की गिनती कितनी है, अर्थात उन्होंने अब तक कुल कितनी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाये हैं।’ मलाइका ने अपने बेटे से यह भी कहा कि उन्हें सिर्फ नंबर बता चाहिए, नाम वो छिपा सकते हैं। इस प्रश्न को सुनकर अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान फिर से चौंक गये। अरहान खान ने इस प्रश्न का जवाब देना सही नहीं समझा और आगे उन्होंने मलाइका से सोशल मीडिया संबंधी प्रश्न करने लगे।
दूसरी शादी को लेकर बेटे ने किया प्रश्न
गेम खेलने के दौरान जब अरहान खान से उनकी माँ और बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका ने गलत सवाल किया तो इसके जवाब में अरहान खान ने भी माँ से कुछ ऐसा प्रश्न किया जो दर्शकों को पसंद नहीं आया। अरहान खान ने अपनी माँ से शो के दौरान पूछा कि ‘आपकी दूसरी शादी कब, कहाँ और कैसे होगी, मुझे इसके बारे में पूरी जानकारी चाहिए।’ बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान खान के इस प्रश्न का कोई जवाब नहीं दिया और गेम के अनुसार हरी मिर्च खाने का फैसला किया। हालाँकि मलाइका अरोड़ा ने इतना जरूर कहा कि अभी ‘वो अकेले बेहद खुश हैं, उनकी शादी करने की कोई योजना नहीं है।’
बिना किसी प्लानिंग के हुए अरहान
यूट्यूब पर प्रसारित शो ‘डंब बिरयानी’ के दौरान अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे और शो के होस्ट अरहान खान को बताया कि ‘उनकी किसी बच्चे की प्लानिंग नहीं थी, यह बस हो गया। उन्होंने कभी ये योजना नहीं बनाई कि किस उम्र में कब माँ बनेंगी।’
