तो क्या अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का हो गया है ब्रेकअप: Arjun And Malaika Breakup
Arjun And Malaika Breakup

Arjun And Malaika Breakup: सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशन अक्सर चर्चा का विषय रहता है। अगर सोशल मीडिया की खबरों की मानें तो इस वक्त उनके फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि इन दोनों के बीच में ब्रेकअप हो गया है। आपको बता दें कि दोनों के बीच उम्र का काफी फासला है। यही वजह है कि आए दिन दोनों को ट्रोलिंग का सामना करना होता है। लेकिन अब चूंकि ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं तो यह भी यह एक मुद्दा है। हालांकि ब्रेकअप की खबरों से पहले इस बात की चर्चा थी कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे।

आखिर इसके पीछे क्या है वजह

अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रेटीज जब रिलेशन में होते हैं तो अपनी वेकेशन और पार्टीज की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी एक-दूसरे के साथ ऐसे ही फोटोज अपलोड करते आए हैं। भले ही उन्हें कितनी भी ट्रोलिंग का सामना क्यों न करना पड़े। लेकिन फिलहाल अर्जुन मलाइका के साथ कोई फोटो नहीं डाल रहे। ऐसे भी नहीं है कि वो बहुत बिजी हैं या खुद को डिजिटल डिटॉक्सीफाई करने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। बल्कि वो तो आजकल अपने सालो फोटोग्राफ डाल रहे हैं। गौार करने वाली बात है कि इन फोटोज को देखकर मलाइका का कोई रिएक्शन भी नहीं आ रहा।

मलाइका भी गई थीं गर्ल्स गैंग के साथ

कपल अक्सर ही वेकेशंस पर साथ जाता है लेकिन पिछले महीने की बात करें तो मलाइका अपनी फ्रैंड्स के साथ बाकू शहर को एक्सपलोर करने निकली थी। उस वक्त उनके फैंस को लगा था कि वो गर्ल टूर एंजॉय कर रही हैं। हालांकि अब उनके फैंस ब्रेकअप के साथ मलाइका के इस टूर को भी जोड़कर देख रहे हैं। इन दिनों अर्जुन सोलो वेकेशन पर हैं। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा है “जिंदगी छोटी है वीकएंड को लंबा बनाएं।” इस फोटो में वह लैपटॉप के सामने हैं और कुछ खा रहे हैं। हालांकि दोनों की तरफ से ही ब्रेकअप को लेकर कोई बयां नहीं आया है। लेकिन दोनों के अकेले वेकेशंस इंजॉय करने पर फैंस उनके अलग होने की बात कर रहे हैं।