A dual-panel image featuring two distinct fashion looks. On the left, Kangana Ranaut poses in a bold, glossy red latex gown with a high-neck halter and side cut-outs. On the right, Taapsee Pannu is seen in a dark, strapless dress featuring intricate gold embroidery on the bodice, paired with a black neckband.
A dual-panel image featuring two distinct fashion looks. On the left, Kangana Ranaut poses in a bold, glossy red latex gown with a high-neck halter and side cut-outs. On the right, Taapsee Pannu is seen in a dark, strapless dress featuring intricate gold embroidery on the bodice, paired with a black neckband.

Summary: कंगना संग रिश्ते सुधारने की राह पर तापसी पन्नू, बोलीं— वो मेरी सीनियर है...

बॉलीवुड में झगड़ों की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। तापसी पन्नू ने कंगना रनौत को लेकर खुलकर बात की है और कहा है कि उनके मन में कंगना के खिलाफ कुछ भी गलत नहीं है।

Taapsee Pannu and Kangana Ranaut Fight: बॉलीवुड की दुनिया में दो अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट होना कोई नई बात नहीं है, और अक्सर ये झगड़े लंबे समय तक बने रहते हैं। ऐसा ही एक मामला सालों पुराना है, जो अब तापसी पन्नू और कंगना रनौत से जुड़ा हुआ है। लेकिन अब यह फाइट शायद जल्द ही सुलझने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू में तापसी ने पॉजिटिव इशारा दिया और कहा कि वह कंगना से दोस्ती करना चाहती हैं। चलिए जानते हैं कि तापसी ने कंगना के साथ अपनी फाइट और बॉन्डिंग के बारे में क्या कुछ कहा।

हाल ही में तापसी पन्नू ने कहा कि उनके मन में कंगना के लिए कोई नकारात्मक भाव नहीं है। वह कंगना के साथ दोस्ती के लिए तैयार हैं और अगर कभी आपस में उनकी मुलाकात हुई, तो वह सम्मान के साथ उनसे मिलेंगी। तापसी ने कहा, “मुझे याद नहीं कि मैंने कभी किसी से लड़ाई की हो। लड़ाई तब होती है जब दो लोग आमने-सामने भिड़ते हैं। मैं कभी भिड़ी ही नहीं।”

तापसी पन्नू ने आगे कहा, “सोचिए, क्या मैंने कभी उनके खिलाफ कोई भी शब्द कहा है? उनकी बहन ने मुझे ‘सस्ती कॉपी’ कहा। उन्होंने यह इसलिए कहा क्योंकि मेरा कमाई का स्तर उनके जैसी नहीं है। लेकिन अगर वह इतनी शानदार एक्ट्रेस हैं, तो मुझे उनकी कॉपी कहे जाने में कोई आपत्ति नहीं है। आप मेरा कोई भी बयान ले लीजिए, मैंने उनके खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा।”

इंटरव्यू में जब तापसी से पूछा गया कि अगर मौका मिले तो क्या वह कंगना रनौत से दोस्ती करेंगी, तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल। मैंने हमेशा कहा है कि अगर मैं उन्हें कभी पास में देखूंगी, तो जरूर उनसे मिलूंगी। वह मेरी सीनियर हैं। मैं उनके पास जाकर सम्मान के साथ हैलो क्यों नहीं करूं? उनका रिएक्शन क्या होगा, इसकी गारंटी मैं नहीं दे सकती, लेकिन अपने व्यवहार की गारंटी दे सकती हूं। सच कहूं तो मेरे मन में उनके खिलाफ कोई नेगेटिविटी नहीं है।”

तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच झगड़ा मनमर्जियां के प्रमोशन के दौरान शुरू हुआ था, जब तापसी ने एक इंटरव्यू में कंगना को ‘डबल फिल्टर’ इस्तेमाल करने की सलाह दी। यह बात कंगना और उनकी बहन रंगोली को नागवार लगी और रंगोली ने ट्विटर पर तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कह दिया। इसके बाद कंगना ने एक इंटरव्यू में तापसी और स्वरा भास्कर को ‘बी ग्रेड एक्टर’ कहा, जिस पर तापसी ने भी जवाब दिया और विवाद बढ़ता गया। अब देखना मजेदार होगा कि तापसी पन्नू के इस प्रस्ताव पर कंगना रनौत या रंगोली क्या जवाब देती हैं।

Subscribe GL

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...