Fasting Guidelines for Diabetes: रमजान के महीने में इस्लाम धर्म के लोग पूरे 30 दिनों तक रोजा रखते हैं। रमजान खत्म होने पर ईद का त्यौहार मनाया जाता है। ईद-उल-फितर के साथ इस्लामी कैलेंडर का दसवां महीना शव्वाल शुरू होता है। रोजा रखने वाले लोग पूरे दिन भर में सिर्फ दो बार खाते हैं फिर पानी की एक बूंद भी नहीं पीते। ऐसे में पूरे महीने इतना कड़ा उपवास रखने के बाद हर किसी को अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को कुछ विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती। कोई भी पर्व त्यौहार हो पकवानों के बिना सब अधूरे हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो त्यौहार का आनंद उठाने में इतने मगन हो जाते हैं कि सेहत को भूल जाते हैं। इस तरह की लापरवाही कई गंभीर समायाओं का कारण बन सकती है।
इस बार ईद के मौके पर अगर आप खुलकर एंजॉय करना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान आप जरूर रखें। खासतौर पर अगर आपको मधुमेह की बीमारी है तो अपने खाने पीने का ख्याल रखें। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
इन चीजों को करें डाइट में शामिल

अगर आप डायबिटिक हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। जब ब्लड में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है तब मधुमेह की समस्या हो जाती है। ऐसे में हम जो खाते हैं उसका प्रभाव हमारे ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। संतुलित और स्वस्थ आहार से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखा जा सकता है। शुगर के रोगियों को साबुत अनाज, फल, सब्जियां और हेल्दी फैट से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। आप जितना हो सके उतना प्रोसेस्ड फूड, सैचुरेटेड फैट और चीनी का सेवन कम करें।
भूलकर भी न करें ये काम
ईद हो या कोई और त्यौहार घर पर हम तरह तरह के पकवान बनाते हैं जिसमें मीठा और नमकीन दोनों ही शामिल होते हैं। मधुमेह के मरीज को खाना सही पॉर्शन में खाना चाहिए। यानी एक साथ ज्यादा खाने से इन्हें बचना चाहिए। हालांकि ये सारी चीजें अगर एक साथ थोड़ा थोड़ा भी खाते हैं तो इनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। भोजन में देरी या भोजन स्किप करना भी मधुमेह के मरीज के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
खुद को रखें हाइड्रेटेड
मधुमेह में खुद को हाइड्रेटेड रखना भी बेहद जरूरी है इसके लिए खूब पीना चाहिए। खासतौर पर गर्मी के मौसम में इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और शरीर से अतिरिक्त शुगर को बाहर निकालने में भी मदद करता है। पानी के अलावा आप नींबू पानी, हर्बल चाय या बिना चीनी के शरबत आदि भी पी सकते हैं।
लो ब्लड शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया)
कुछ लोगों का शुगर लेवल अचानक ही नीचे आ जाता है ऐसे में बिना किसी लापरवाही के आप तुरंत कुछ मीठे का सेवन करें। हाइपोग्लाइसीमिया के लक्षण दिखने पर आप डॉक्टर से भी संपर्क करें।
