Hindi Funny Story
Hindi Funny Story

Hindi Funny Story: मेरी और मेरी जेठानी की बहुत बनती थी हम सहेली की तरह ही रहते थे। सहेली की तरह सब सामान भी बदल कर पहन लेती थी।
अपनी सहेली की शादी में मैंने भाभी की साड़ी पहन ली थी।
सहेली ने सभी को बुलाया था तो मांजी ने कहा तुम लोग हो आओ हम लोग शादी में पहुंचे कुछ देर बाद सब सहेली से मिली तो बात करते—करते सब साड़ी की तारीफ करने लगी मैने भी शान दिखाने के लिए बोल दिया कि ये( मेरे पति )लाए है । तभी पास में खड़ी जेठानी की बेटी कुहू बोली नहीं ये मेरी मम्मी की साड़ी है चाची ने पहन ली।
सब लोग उसकी मासूमियत पर हंस पड़े और मैं अपने झूठ पर शर्म से लाल हो गई ।।