Hindi Funny Story: बात अभी पिछले महीने की है। कुछ दिन के लिए मैं भैया भाभी के पास उदयपुर गई थी। आने से एक दिन पहले भाभी मुझे बाजार ले कर गई। साथ में मेरी नौ साल भतीजी सारा भी थी। भाभी मुझे साड़ी दिलाने एक दुकान पर ले गई। एक भैया हमें साड़ी दिखा रहे थे। साड़ी के ब्लाउज का कपड़ा नेट वाला था। ब्लाउज की बार-बार तारीफ करते हुए दुकान वाले भैया कैटलोक पर किसी फिल्मी हीरोइन का चित्र दिखा कर बोले, ‘देखो, इसने पहन रखा है, कितनी सुंदर लग रही है।’
इतना सुनते ही पास बैठी भतीजी सारा तपाक से बोल पड़ी, ‘अंकल इनका क्या है, ये तो कुछ न पहने तो भी आपको तो अच्छी ही लगेंगी। आपने अपने फोन के पीछे कितने छोटे कपड़े पहने हुई लड़की का फोटो चिपकाया हुआ है।’ इतना सुनते ही बेचारे भैया ने तुरंत अपना फोन जेब में डाल लिया और सकपका इधर-उधर देखने लगे। मैं भी शर्म के मारे साड़ियों को उलट-पलट कर देखने लगी!
लड़की का फोटो – हाय मैं शर्म से लाल हुई
