woman hugging daughter sitting on sofa
Help Child Overcome Negative Thinking

Summary: छोटी उम्र में बड़ा तनाव! जानिए कैसे दूर करें बच्चे की नकारात्मक सोच

माता-पिता की जिम्मेदारी होती है कि वे अपने बच्चे के मन में नकारात्मक सोच को पनपने से रोकें और उसे सकारात्मकता की ओर ले जाएं, क्योंकि नकारात्मक सोच के साथ बच्चा जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाएगाI

Help Child Overcome Negative Thinking:आज की व्यस्त जीवनशैली का असर केवल बड़े-बुजुर्गों पर ही नहीं पड़ रहा है, बल्कि इसका असर बच्चों पर भी दिखाई देने लगा हैI इसकी वजह से बच्चों में नकारात्मक सोच और चिंता जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैंI वे कम उम्र में ही मानसिक समस्याओं का भी सामना करने लगे हैंI दरअसल आजकल पेरेंट्स बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ बाकी चीजों में भी अच्छा करने के लिए इतना ज्यादा प्रेशर बनाने लगे हैं कि बच्चे को दबाव महसूस होने लगता है और इसी वजह से उनके दिमाग में नकारात्मक बातें आने लगती हैं कि अगर वे पेरेंट्स की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाएंगे तो क्या होगाI

कई बार वे इस तरह की परिस्थितियों की वजह से काफी ज्यादा नकारात्मक हो जाते हैं और खुद को कमजोर समझने लगते हैंI ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी होती है कि वे अपने बच्चे के मन में नकारात्मक सोच को पनपने से रोकें और उसे सकारात्मकता की ओर ले जाएं, क्योंकि नकारात्मक सोच के साथ बच्चा जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाएगाI

a girl is sitting keeping her hands on face beside mother
Try to understand the child’s problem

अक्सर बच्चे की नकारात्मक सोच को देख पेरेंट्स उसे डांटने लगते हैं या फिर उसे निराश करने वाली बातें कहते हैं कि वह जीवन में कुछ नहीं कर पाएगाI लेकिन जब आप देखें कि आपका बच्चा नकारात्मक बातें कर रहा है तो आप सबसे पहले बच्चे की परेशानी को समझने की पहल करेंI यह जानने की कोशिश करें कि वह ऐसा क्यों कह रहा है, उसे क्या परेशानी है और क्यों उसके मन में इस तरह के विचार आ रहे हैं, ताकि आप बच्चे की परेशानी जानकर उसकी मदद कर सकें और उसे सकारात्मक बनाने में मदद कर सकेंI

woman sitting on sofa with son holding tablet
Tell the child the difference between negative and positive thinking

कई बार बच्चों को नकारात्मक और सकारात्मक सोच के बारे में अंतर ही नहीं पता होता हैI उसे पता ही नहीं होता है कि नकारात्मक सोच के कारण वह कैसे अपने जीवन में निराशा की तरफ बढ़ता जाता हैI ऐसे में जरूरी है कि आप बच्चे को अच्छे-बुरे सोच की पहचान करवाएं और उसे बताए कि सकारात्मक सोच जीवन में क्यों जरूरी है और वह कैसे सकारात्मक सोच से आगे बढ़ सकता हैI

woman with daughter in kitchen working together
Teach the child to focus on good things

नकारात्मक सोच रखने वाले बच्चे हर चीज में बुराइयां ढूंढते रहते हैं और हमेशा दुखी रहते हैंI उन्हें दूसरों की अच्छी चीजें देख कर जलन महसूस होती हैI इसलिए आप अपने बच्चे को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक रखें और बच्चे का ध्यान अच्छी चीजों पर फोकस करें ताकि वह अच्छी सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ सकेI

अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा नकारात्मक सोच से दूर रहे तो आप इसके लिए सबसे पहले अपने घर का माहौल सकारात्मक रखने कि कोशिश करेंI अगर घर में हमेशा लड़ाई-झगड़ा या परिवार के सदस्य आपस में अच्छी तरह से पेश नहीं आयेंगे तो ऐसे माहौल में बच्चा कभी सकारात्मक सोच वाला नहीं बन पाएगाI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...