Oxidised Jewellery
Oxidised Jewellery

Oxidised Jewellery: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के क्या कहने, यह आपके लुक को नशीला बनाने की क्षमता रखता है। इसलिए हम आपके लिए सेलेब्स पर देखे गए लेटेस्ट ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी लुक्स लाए हैं।

कंगना का यह कंठी हार, ब्रेलसेट और अंगूठियां किसी को भी घायल कर सकती हैं। ब्लैक कलर का यह सूट इन ज्वेलरी के साथ और खूबसूरत हो गया है।

अनन्या पांडे ने ऑक्सीडाइज्ड के साथ गोल्डन ज्वेलरी को मैच करके पहना है लेकिन हमारी नजर उनके ऑक्सीडाइज्ड कड़े पर ही है। यह थ्री डी लुक में है और सुंदर दिख रहा है।

माधुरी के झुमके कितने सुंदर हैं! इन्हें आप साड़ी या सूट किसी के साथ भी पहन सकती
हैं।

7 khubsurat oxidized jewelry
Madhuri Dixit

सोनम कपूर के ब्रेसलेट के साथ अंगूठी पर भी नजर डालिए और इयररिंग्स को मत भूलिए, ये सब
कमाल हैं।

Raveena Tandon
Raveena Tandon

बड़े साइज के झुमके और कंगन, दोनों रवीना के जलवों को और बढ़ा रहे हैं। आप इन्हें वेस्टर्न ड्रेसेज
पर बखूबी कैरी कर सकती हैं।

नेहा का ऑक्सीडाइज लुक शानदार है। चोकर से लेकर इयररिंग्स, कंगन, सब माशाअल्लाह खूबसूरत
दिख रहे हैं।

Neha Dhupia and Tapsee Pannu
Neha Dhupia and Tapsee Pannu

तापसी के छोटे ऑक्सीडाइज्ड झुमके और अंगूठी ह्रश्वयारे दिख रहे हैं। इन्हें पहनने से ही लुक निखर
जाएगा।