मास्क अब हर एक जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। नन्हें बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक का दिन मास्क के बिना नहीं कट रहा है। अब ऐसे में जिनकी शादियां इस समय हो रही हैं, उन दुल्हनों का क्या। हजारों के ब्राइडल पैकेज और लहंगे पर बेहद सुंदर लगने वाली दुल्हन का काम मास्क के बिना भी नहीं चलता और उसके साथ भी। मास्क बिना संक्रमण का डर और इसके साथ सुंदरता में कमी। लेकिन हर बार ऐसा हो ये जरूरी नहीं। कुछ डिजाइनर मास्क ऐसे भी हैं, जो आपका लुक नहीं बिगाड़ेंगे बल्कि आपकी सुंदरता को और बढ़ा ही देंगे। लोग आपको सुंदर लेकिन समझदार दुल्हन कहेंगे, जिसने सुंदरता के साथ हायजीन का भी ख्याल रखा। दरअसल ये ऐसे मास्क हैं, जिसमें आपकी सुंदरता भी उभर कर सामने आएगी साथ में हायजीन भी मेनटेन रहेगा। खास आपकी शादी के दिन ये कोरोना आपको छू भी नहीं पाएगा। ये स्पेशल मास्क आपका दिन भी स्पेशल बना देंगे, ऐसे ही कुछ मास्क की एक झलक देख लीजिए-
बार्डर वाला मास्क-
गुलाबी रंग का ये मास्क पिंक के किसी भी शेड वाले लहंगे पर बिलकुल अच्छे से फबेगा। इसकी खासियत है इसके किनारे पर लगा बार्डर। जिस पर बेहतरीन प्रिंट किए गए हैं। इसमें बीच में धागों से खड़ी लाइन भी बनाई गई है, जो बहुत अच्छा लुक देती हैं। इनको पहनकर आपको लुक खराब होने का डर बिलकुल नहीं सताएगा। 
जरदोजी से सजा मास्क-
ये मास्क साटिन के कपड़े पर बना है और पूरी तरह से पार्टी लुक देता है। दुल्हन के कपड़ों के साथ इसे मैच करना भी कठिन नहीं है। इसको थ्री प्लाई बनाया गया है और इस पर जरदोजी की कढ़ाई भी की गई है। जिसकी वजह से इसे किसी भी एथनिक ड्रेस के साथ पहना जा सकता है। 
पीच मास्क-
पीच कलर का मास्क दुलहन के हर लिबास पर मैच करेगा। इसको दुल्हन अगर लहंगे की जगह साड़ी पहने तो भी मैच किया जा सकता है। दरअसल इसे कई रंगों के साथ मैच किया जा सकता है।
कढ़ाई और ओवल शेप-
अब ज्यादातर मास्क रेक्टेंगल शेप के होते हैं। लेकिन ये शेप ओवल है। जिससे पूरे चेहरे पर मास्क ही मास्क नहीं नजर आता है। इसके बेस पर लाल रंग है तो इसके ऊपर कढ़ाई भी की गई है। 
वेल्वेट रहेगा बेस्ट-
महरून वेल्वेट कपड़े पर बना ये मास्क सिंपल होने के बाद भी पार्टी के लिए सूटेबल है। ये हर तरह के लहंगे पर अच्छा लगेगा। इसके किनारे लगे सीक्वेंस इसको और खूबसूरत बना देते हैं। साथ में ये सिंपल वाला फ़ील भी देते हैं।