इन वजहों से पुरुष भी फिजिकल रिलेशन के लिए कर देते हैं मना: Refuse for Physical Relation
Refuse for Physical Relation

Men Refuse For Physical Relation: भारतीय समाज में पुरुषों के प्रति लोगों की एक खास तरह की ही सोच बनी हुई है। ऐसा माना जाता है कि शारीरिक संबंधों को लेकर महिलाओं को बात या पहल नहीं करनी चाहिए, जबकि पुरुष अक्सर फिजिकल रिलेशन के पीछे ही भागते हैं। कुछ लोग तो यह भी सोचते हैं कि किसी भी लड़की के करीब जाने के पीछे उनका मकसद शारीरिक संबंध बनाना ही होता है लेकिन हर व्यक्ति अलग होता है। हो सकता है कि कुछ पुरुष ऐसे हों, लेकिन कभी-कभी ऐसा भी देखने में आता है कि स्वयं पुरुष ही फिजिकल रिलेशन बनाने से मना कर देते हैं। सुनने में आपको यह थोड़ा अजीब लगे, लेकिन वास्तव में यह सच है। हालांकि, इसके पीछे उनके अपने कारण हो सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ कारणों बता रहे हैं, जिनके चलते कोई पुरुष महिला के साथ संबंध बनाने से मना कर देता है-

आकर्षण की कमी

फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए एक-दूसरे के प्रति शारीरिक रूप से आकर्षित होना भी बेहद जरूरी है। लेकिन अगर दोनों पार्टनर में से कोई भी दूसरे के प्रति वह कनेक्शन या आकर्षण महसूस नहीं करता है तो उसे अंदर से फिजिकल रिलेशन बनाने की इच्छा पैदा ही नहीं होती है। अगर पुरुष को कोई महिला बिल्कुल ही पसंद नहीं आती है तो यह काफी हद तक संभव है कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दे।

तनाव या मानसिक परेशानी

Stress
Men Refuse For Physical Relation

कभी-कभी जीवन में परिस्थितियां ऐसी होती हैं, जब व्यक्ति को कुछ भी समझ में नहीं आती है। काम के अत्यधिक बोझ के कारण पैदा होने वाला तनाव या फिर नेगेटिव सिचुएशन आदि के चलते व्यक्ति की कामेच्छा या यौन इच्छा काफी कम हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति हरदम केवल उसी स्थिति के बारे में सोचता रहता है और उसके मन में फिजिकल रिलेशन का ख्याल तक नहीं आता है। यहां तक कि अपने पार्टनर के कहने पर भी वह उसे मना कर देता है। 

रिलेशनशिप प्रॉब्लम्स

हम सभी ने कभी ना कभी अपने रिलेशन में परेशानी का सामना किया है। लेकिन जब दोनों पार्टनर के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा होता है तो इसका सीधा असर उनके फिजिकल रिलेशन पर भी पड़ता है। दोनों पार्टनर के बीच कम्युनिकेशन ना होना, इमोशनल कनेक्शन की कमी या फिर एक-दूसरे पर विश्वास ना कर पाना कुछ ऐसी स्थितियां होती हैं, जब पुरुष महिला के साथ शारीरिक रूप से जुड़ने से बचते हैं।

फिजिकल हेल्थ से जुड़ी समस्या

Men Refuse For Physical Relation
Men Refuse For Physical Relation

कभी-कभी फिजिकल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी व्यक्ति की सेक्स लाइफ को प्रभावित करती हैं। दरअसल, जब व्यक्ति बीमार होता है या फिर उसे दर्द व थकान की शिकायत होती है तो ऐसे में वह चाहकर भी शारीरिक संबंध बनाने में खुद को सक्षम महसूस नहीं कर पाता है। फिजिकल रिलेशन उसे रिलैक्स करने के स्थान पर उसकी थकान व दर्द को कई गुना बढ़ा देते हैं। इसके अलावा, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी समस्याएं भी पुरुषों को संबंध बनाने से रोकती हैं, जिससे वे फिजिकल रिलेशल बनाने से मना कर देते हैं। हालांकि, यह स्थितियां हमेशा नहीं रहती हैं। इस तरह की शारीरिक समस्या होने पर आप डॉक्टर को दिखा सकते हैं और फिर एक हेल्दी सेक्स लाइफ एन्जॉय कर सकते हैं।

व्यक्तिगत सीमाएं

कई बार व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ होता है, लेकिन फिर भी वह महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर सकता है। इसके पीछे उसकी कुछ व्यक्तिगत सीमाएं हो सकती हैं। मसलन, कुछ पुरुषों की विशिष्ट सांस्कृतिक व धार्मिक उसे ऐसा करने से रोकती हैं। ऐसा भी हो सकता है कि पुरुष किसी महिला के प्रति कमिटेड हो और इसलिए वह किसी भी अन्य महिला से शारीरिक रिश्ता रखने से मना कर दें। कुछ पुरुष यह भी मानते हैं कि उन्हें फिजिकल रिलेशन केवल अपने पार्टनर के साथ शादी के बाद ही बनाने हैं और इसलिए वे ऐसा करना उचित नहीं समझते हैं।

अतीत में मिला बुरा अनुभव

Men Refuse For Physical Relation
Men Refuse For Physical Relation

किसी भी व्यक्ति का वर्तमान व भविष्य कहीं ना कहीं उसके अतीत से जुड़ा होता है और इसलिए अगर किसी पुरुष अतीत में बहुत बुरा अनुभव किया है या फिर उसका यौन शोषण हुआ हो तो ऐसे में कहीं ना कहीं पुरुष के मन में एक भय पैदा हो जाता है। अतीत में मिला यह बुरा अनुभव सेक्सुअल एक्टिविटीज के प्रति व्यक्ति की राय व सोच दोनों को ही बदल देता है। हो सकता है कि इसके बाद पुरुष किसी भी महिला के करीब ना जाना चाहे। यहां तक कि अगर कोई महिला शारीरिक रूप से उसके करीब आना चाहती है तो वह उसे भी मना कर देता है। 

सेक्शुअल प्रेफरेंस अलग होना

जिस तरह हर व्यक्ति अलग होता है, ठीक उसी तरह उसकी प्राथमिकताएं भी अलग हो सकती हैं। यह जरूरी नहीं है कि फिजिकल रिलेशन को लेकर हर पुरुष की सोच एक जैसी ही हो। दुनिया में ऐसे भी कई पुरुष हैं, जिन्हें महिलाओं से ज्यादा पुरुषों का साथ भाता है। ऐसे पुरुषों को महिला के साथ किसी भी तरह का शारीरिक आकर्षण महसूस नहीं होता है। इसलिए, उनकी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने में भी कोई दिलचस्पी नहीं होती है। ऐसे पुरुष अक्सर महिलाओं से दूर ही रहते हैं और उन्हें फिजिकल रिलेशन के लिए मना कर देते हैं।