गोद भराई और जेंडर रिवील पार्टी, जानें क्‍या है ट्रेंड में इन: Baby Shower Or Gender Reveal Party
Baby Shower Or Gender Reveal Party Credit: Istock

Baby Shower Or Gender Reveal Party: मां बनने की खुशी बांटना और अपने आने वाले बच्‍चे को परिवार, रिश्‍तेदार और दोस्‍तों का आशीर्वाद दिलाना सौभाग्‍य की बात होती है। इसी के चलते प्रेग्‍नेंसी के दौरान अधिकांश घरों में गोद भराई की रस्‍म का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाता है। लेकिन अब कई पेरेंट्स डिलीवरी से लगभग चार से छह सप्‍ताह पहले एक शानदार पार्टी के साथ अपनी खुशखबरी को दोस्‍तों, रिश्‍तेदारों के साथ शेयर करना अधिक पसंद कर रहे हैं। पहले ये पार्टी आमतौर पर गोदभराई के तौर पर दी जाती थी लेकिन अब इसे जेंडर रिवील पार्टी का नाम दिया जा रहा है। जेंडर रिवील पार्टी एक तरह से विदेशी ट्रेंड है, जो अब भारत में भी देखा जा रहा है। गोद भराई और जेंडर रिवील पार्टी कैसे एक-दूसरे से भिन्‍न है चलिए जानते हैं इसके बारे में।

क्‍या है गोद भराई पार्टी

Baby Shower Or Gender Reveal Party
what is baby shower party

गोद भराई पार्टी को बेबी शॉवर के नाम से भी जाना जाता है। गोद भराई परंपरागत रूप से केवल महिलाओं के लिए आयोजित होने वाला कार्यक्रम है। इसमें मुख्य रूप से प्रेग्‍नेंट महिला को दोस्‍त और परिवार के सदस्‍यों द्वारा तोहफे दिए जाते हैं और बच्‍चे व मां के अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की जाती है। भारत में होने वाले माता-पिता और बच्‍चे के लिए पूजा की जाती है। गोदभराई में होने वाले मां को ज्‍वेलरी से सजाया जाता है और उसकी गोद उपहारों, फलों और मिठाईयों से भरी जाती है। कार्यक्रम पूरा होने के बाद संगीत, डांस, खाना और खेल का आयोजन होता है।

क्‍या है जेंडर रिवील पार्टी

वैसे तो भारत में बच्‍चे का जेंडर पता करने पर प्रतिबंध है, लेकिन विदेशों में ऐसी कोई रोक नहीं है। ऐसे में कई लोग विदेश जाकर बच्‍चे का जेंडर पहले से पता कर लेते हैं और भारत में आकर जेंडर रिवील पार्टी का आयोजन करते हैं। जेंडर रिवील पार्टी में मुख्‍य रूप से सभी का ध्‍यान शिशु के लिंग का खुलासा करने पर होता है। लोग जेंडर रिवील करने के लिए कई रचनात्‍मक तरीके अपनाते हैं जैसे पिंक और नीले रंग का उपयोग। कई लोग व्‍हाइट केक के अंदर पिंक या नीले रंग की फ्रॉस्टिंग करवाते हैं जिससे लोगों को केक कटिंग के दौरान जेंडर का पता लग सके। वहीं गुब्‍बारे के अंदर पिंक या नीले रंग की चिट डाल देते हैं। इस पार्टी का आयोजन कुछ खास लोगों के लिए ही होता है। कई बार दोस्‍त या रिश्‍तेदार इस पार्टी की प्‍लानिंग करते हैं।

यह भी पढ़ेंः किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra

क्‍या है ट्रेडिंग- गोद भराई या जेंडर रिवील पार्टी

गोद भराई और जेंडर रिवील पार्टी
What is Trading – Baby Shower or Gender Reveal Party

पिछले कुछ सालों में जेंडर रिवील पार्टी का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। खासकर सेलेब्रिटी इस तरह की पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। गोद भराई काफी पारंपरिक तरीका है जश्‍न मनाने का और इसमें सिर्फ महिलाओं को शामिल किया जाता है। जबकि जेंडर रिवील पार्टी में कई सारे रचनात्‍मक विचारों को शामिल किया जा सकता है। इस पार्टी का आनंद अन्‍य कपल्‍स भी उठा सकते हैं। इसकी लोकप्रियता बढ़ने के साथ इसका ट्रेंड भी बढ़ रहा है।

क्‍या जेंडर रिवील पार्टीज से बढ़ सकती है समस्‍या

जेंडर रिवील पार्टी एक नया ट्रेंड है। कई लोगों ने इस‍ विचार को पूरी तरह से खारिज किया है, क्‍योंकि इस पार्टी के माध्‍यम से बच्‍चे के लिंग पर फोकस किया जा रहा है। जिससे लिंग संबंधी रूढि़वादिता को प्रोत्‍साहन मिलने का खतरा फिर से बढ़ रहा है। वहीं कई ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने इस प्रकार की पार्टीज को गलत बताया है। उनका मानना है कि इससे ट्रांसजेंडर पहचान कम होती है।