सर्दियों में कंबल को इन आसान तरीकों से करें साफ: Blanket Cleaning Tips
Blanket Cleaning Tips

सर्दियों में इन तरीकों से साफ करें कंबल

सर्दियों में हम लगातार कंबल ओढते हैं लेकिन जब इसके साफ करने की बारी आती है, तो सोच में पड़ जाते हैं। यहां जानिए कंबल को साफ करने के आसान तरीके।

Blanket Cleaning Tips: ठंड के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में सभी लोग बेड और अलमारी में रखी कंबल निकाल चुके होंगे। अब इसे निकालने के बाद ज्यादातर लोग रजाई को साफ करते है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या कंबल को धोने में होती है। इसे धोना बहुत मुश्किल होता है। ज्यादातर लोग इसे घर पर धोने के बजाए दुकान से ड्राई क्लीन करवाते हैं। लेकिन ये काफी महंगा पड़ता है। इसलिए आज हम घर पर ही कंबल को धोने के कुछ टिप्स लेकर आए है। जिसकी मदद से आप घर पर आसानी से कंबल धो सकते है।

Also read : गंदे प्रेशर कुकर को इन तरीकों से मिनटों में करें साफ: Cleaning Tips

Blanket Cleaning Tips
Blanket

अलमारी से भारी कंबल को निकालने के बाद इसे धूप जरूर लगाएं। लंबे समय तक बंद रहने के कारण कंबल में से बदबू आने लगती है। इसलिए कंबले को निकालने के बाद 1- 2 दिन की कड़ी धूप जरूर लगाएं। ऐसा करने से बैक्टीरिया और बदबू दोंनो खत्म हो जाते है। साथ ही भारी कंबल के साथ ऐसा करने से उन्हें धोने की जरूरत नहीं पड़ती ।

detergent
detergent

गंदे कबंल या रजाई को साफ करने के लिए आप डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन कंबल को हार्ड वाले कैमिकल डिटर्जेंट से साफ करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कंबल की क्वालिटी खराब होती है। कंबल को हमेशा लिक्विड डिटर्जेंट, साबुन और हल्के डिटर्जेंट से ही साफ करें। इससे कंबल की सेल्फ लाइफ ज्यादा बढ़ जाती है।

हल्के कंबल को आप वॉशिंग मशीन में धो सकते है। मशीन में कंबल को धोते समय गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि ऐसा करने से कंबल में रोएं आ जाती है। इसलिए मशीन में धोते समय ठंडे पानी या हल्के गर्म पानी का प्रयोग करें। ध्यान रहें मशीन में कंबल धोते समय ब्लीच, विनेगर या कोई क्लीनिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें।

dry clothes
dry clothes

कंबल को धोने के बाद अच्छे से सुखाना बहुत जरूरी होता है। सर्दियों के मौसम में रजाई धोने के बाद 3 से 4 दिन तक धूप जरूर लगाएं, क्योंकि इस समय कंबल को सुखने में टाइम लगता है। कई बाद मोटे कंबल गीले ही रहते है लेकिन हम धूप नही लगाते है और फिर इसमें से बदबू आती है। इसलिए अच्छे से धूप लगाने के बाद ही रखें।

baking soda
baking soda

कंबल या रजाई पर किसी भी तरह के दाग को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए कंबल की दाग वाली जगह को गिला करें। इसके बाद दाग पर बेकिंग सोडा को छिड़क दें। अब कुछ देर बाद इसे नॉर्मल डिटर्जेंट से साफ कर लें। ऐसा करने से रजाई पर लगा दाग चुटकियों में गायब हो जाएगा।

हर बार रजाई या कंबल को धोना संभव नही होता है। धोने में समय भी लगता है और परेशानी भी होती है। इसलिए भारी कंबल पर हमेशा कवर चढ़ाकर ही रखें। ऐसा करने से बार- बार कंबल धोने की जरूरत नहीं पड़ेंगी। आजकल तो कंबल और रजाई के कवर बाजार में आसानी में मिल जाते है। ऐसे में कंबल को गंदा और बदबू से बचाना चाहते हैं तो कवर हमेशा कवर लगाकर रखें