कंबलों से आती है बदबू , तो आपकी यह गलतियां हो सकती हैं वजह: Blanket Smell
Blanket Smell

Blanket Smell: सर्दियों के मौसम में कई बार हमारे कंबल से एक अजीब ही स्मेल आने लगती है और हम सोचने लग जाते हैं की यह स्मेल आ किस वजह से रही है। लेकिन इस बदबू का कारण कई बार हम ही होते हैं। आपको यह सुन कर अजीब लगा होगा क्योंकि खुद की गलती मानना तो किसी को भी पसंद नहीं होता है लेकिन अगर ऐसा हो रहा है तो आप को अपनी आदतों में सुधार लाना चाहिए। ऐसा करने से आप को कंबलों से आने वाली स्मेल से छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं किन आदतों के कारण कंबलों से स्मेल आ सकती है।

Also read: कपड़ों की सिलवटों को चुटकी में दूर करे ये स्टीम आयरन और स्टीमर: Steam Iron and Steamer

गीले हाथ कंबल से पूछ लेना

कई बार हम गीले हाथों से कंबल को छू लेते हैं या घर में बच्चे होते हैं जो गीले हाथों को कंबल से ही पूछते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपके कंबल में स्मेल हो सकती है इसलिए आप को ऐसा करने से बचना चाहिए। थोड़ा सा भी पानी अगर आप के कंबल में गिर जाता है तो इनमें से काफी गंदी बदबू आने लगती है इसलिए अपने कंबल को बचा कर जरूर रखें।

बिस्तर पर ही खाना पीना

कई बार हम आराम के लिए कंबल में ही कुछ चीजों को लेकर बैठ जाते हैं और वहीं सब खाते पीते रहते हैं लेकिन थोड़ा बहुत खाना नीचे गिर जाता है और उसके ऊपर अगर हल्का सा भी पानी गिरा तो आपके कंबल से काफी स्मेल आ सकती हैं। इसलिए आप को हमेशा कंबल से बाहर निकल कर ही खाना पीना चाहिए।।

धूप में न सुखाना

कंबलों को ताजा रहने के लिए और इनमें से हर तरह की स्मेल गायब करने के लिए आप को कंबल को कुछ समय के लिए धूप में जरूर सुखाना चाहिए। ऐसा करने से हर तरह की स्मेल कुछ ही समय में गायब हो जाती है। धोने के बाद भी पहले कंबल को अच्छे से सूखा लेना चाहिए।