घर के दरवाजों पर क्यों लगाई जाती है वंदनवार? जानें इसका महत्व: Vandhanwar significance
Vandhanwar significance

Vandhanwar significance: आपने देखा होगा जब भी कोई शुभ या मांगलिक कार्य होता है तो घर के मुख्य द्वार पर डोरी से कुछ पत्ते लटकाए जाते हैं, जिसे वंदनवार कहा जाता है। होली, दिवाली जैसे पर्वों या भी कोई मांगलिक कार्यक्रम के दौरान घर को विशेष रूप से सजाया जाता है। जिसमें आंगन में रंगोली से लेकर दीवारों पर सुंदर पेंटिंग उकेरी जाती है। यह सब ना सिर्फ घर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि इनको शुभ भी माना जाता है। इसी तरह विशेष आयोजन पर घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार लगाने की परंपरा काफी पुरानी है। किसी भी शुभ आयोजन पर आम, गेंदे व अशोक के पत्तों की वंदनवार घर के मेन गेट पर लगाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं मुख्य दरवाजे पर वंदनवार लगाने का क्या महत्व होता है। शुभ कार्य में क्यों दरवाजे पर वंदनवार लगाई जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर बंदनवार लगाने के पीछे क्या धार्मिक महत्व है।

क्या है वंदनवार लगाने का महत्व

Vandhanwar significance

धार्मिक शास्त्रों में वंदनवार का महत्व बताया गया है। पुराने समय से ही किसी शुभ काम या त्योहार पर घर के मुख्य दरवाजे पर वंदनवार लगाई जा रही है। वंदनवार को शुभता व पवित्रता का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि घर पर मुख्य दरवाजे पर वंदनवार लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता। इससे केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा ही प्रवेश करती है जिससे घर में पॉजिटिव माहौल बना रहता है। वंदनवार को स्वागत सत्कार का भी प्रतीक माना जाता है। इसलिए किसी भी मांगलिक या शादी जैसे अवसरों पर वंदनवार लगाना शुभ माना जाता है। विशेष तौर पर मंगलवार के दिन मुख्य दरवाजे पर वंदनवार लगाना बेहद उत्तम होता है। इससे घर में देवताओं का वास बना रहता है।

कौनसी वंदनवार लगानी होती है

Vandhanwar significance

ज्योतिष शास्त्र व पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ कार्यों में घर के मुख्य दरवाजे पर वंदनवार लगाई जाती है। वंदनवार कई प्रकार की होती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने के साथ ही सुख—समृद्धि का वास भी होता है। धर्म शास्त्रों में अशोक के पेड़ को बेहद ही शुभ व पूजनीय माना गया है। अशोक के पत्ते सभी पूजा पाठ व धार्मिक अनुष्ठान में उपयोग में लिए जाते हैं। इसी तरह अशोक के पत्तों की वंदनवार भी बेहद ही शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि अशोक के पत्तों की वंदनवार घर के मुख्य द्वार पर लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती है। इसी तरह गेंदे के फूलों की वंदनवार भी शुभता का प्रतीक होती है। इससे ना सिर्फ घर में दैवीय शक्तियों का वास होता हैं, बल्कि इससे दरवाजा बेहद ही खूबसूरत लगने लगता है। गेंदे के फलों की खुश्बू से घर भी महकने लगता है। इससे घर का वातावरण बेहद ही सकारात्मक होने के साथ शुद्ध रहता है।

यह भी पढ़ें: जानिए घर के मुख्य द्वार पर कौन-सा पौधा लगाना होगा शुभ: Vastu plants For Main Door