VASTU PLANT FOR MAIN DOOR
vastu palant for main door

जानिए प्रवेश द्वार पर कौन से पौधे लगाना शुभ होता है।

आप अपने प्रवेश द्वार पर कुछ ऐसे पौधे लगा सकते हैं, जो आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के साथ-साथ आपके सौभाग्य को भी बढ़ा सकता है।

Vastu plants For Main Door: अपने घर को कौन सुंदर नहीं रखना चाहता। हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे खूबसूरत दिखे। जब कोई घर में प्रवेश करे, तो वाह! किए बिना रह ना सके। इसके लिए अपने घर के प्रवेश द्वार से लेकर बगीचे तक कितने पेड़ पौधे लगाते हैं। प्रवेश द्वार पर अगर सुंदर पौधे और फूल लगे हों तो दिल खुश हो जाता है। क्या आपको पता है कि आप अपने प्रवेश द्वार पर कुछ ऐसे पौधे लगा सकते हैं, जो आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के साथ-साथ आपके सौभाग्य को भी बढ़ा सकता है।

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधे है, जिन्हें आप प्रवेश द्वार पर लगाकर अपनी किस्मत चमका सकते हैं।

तुलसी का पौधा

plant of tulsi
plant of tulsi

तुलसी का पौधा एक पूजनीय पौधा है, जिसको पूजने से माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न रहती है। तुलसी का पौधा प्रवेश द्वार के पास लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। अगर आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व और उत्तर दिशा में है, तो आप प्रवेश द्वार पर तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। अगर आपका प्रवेश द्वार दक्षिण या पश्चिम में है, तो इस स्थान पर तुलसी ना लगाएं, बल्कि इसे घर के ईशान कोण में ही लगाएं।

मनीप्लांट

manipalant

मनीप्लांट धन को आकर्षित करने वाला पौधा होता है। अगर आप इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं, तो इससे आपके घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है। मनीप्लांट लगाते समय ध्यान रखें कि इसकी बेल जमीन को ना छुए बल्कि ऊपर की तरफ बढ़ती रहे, तभी ये आपके लिए लाभदायक होगी।

शमी का पौधा

shami-plant

तुलसी की तरह शमी का पौधा भी एक पवित्र पौधा है। इसको मुख्य द्वार के बाईं तरफ लगाना चाहिए। शमी का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

पाम ट्री

grow-areca-palms
grow-areca-palms

घर के मुख्य द्वार पर पाम का पौधा लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो होता है। ये आपके मुख्य द्वार की सुंदरता बढ़ाने के साथ एयर प्यूरीफायर का कार्य करता है। पर आप इसे हमेशा जोड़े में ही लगाएं।

थूजा प्लांट 

thuja palant
thuja palant

घर के प्रवेश द्वार पर थूजा प्लांट जिसे मोरपंखी प्लांट भी कहते हैं। इसे लगाने से घर के प्रवेश द्वार की खूबसूरती बढ़ती है साथ ही अगर परिवार में कलह है, तो वो भी दूर करता है। थूजा प्लांट को कभी भी दक्षिण दिशा में ना लगाएं और इसे जब भी लगाएं जोड़े में ही लगाएं।

क्रिसमस ट्री

beautiful_christmas_tree_plant
beautiful_christmas_tree

थूजा और पाम प्लांट की तरह क्रिसमस ट्री को भी जोड़े में लगाने की सलाह दी जाती है। अगर आपका प्रवेश द्वार उत्तर या पूर्व में है, तो आप इसे जोड़े में अवश्य लगाएं। दक्षिण दिशा में लगाना अवॉयड करें। इसको लगाने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और इसके पॉजिटिव वाइब्स से परिवार में एकजुटता बनी रहती है।

जैस्मीन प्लांट

jaismin plant
jaismin plant

जस्मीन प्लांट घर के मुख्य द्वार पर लगाने से धन आगमन के स्रोत खुलते हैं। इसकी सुंदर खुशबू से पॉजिटिविटी घर में आती है। ये प्लांट लकी प्लांट भी होता है।

घर में सकारात्मकता और खुशहाली के लिए आप ये प्लांट जरूर लगाएं।

Leave a comment