भौंहों की आकृति बताती है व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई राज, ऐसे करें पहचान: Samudra Shastra
Samudra Shastra

Samudra Shastra: व्यक्ति के शरीर के प्रत्येक अंग की आकृति उसके जीवन के कई रहस्यों को उजागर करती हैं। व्यक्ति के शरीर के अंगों के आकार से व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और व्यवहार से जुड़ी बातों जान सकते हैं। सभी व्यक्तियों के शरीर का आकार, चेहरे की बनावट, अंगों की आकृति अलग अलग होती है। सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति की आंखें उसके चेहरे का एक महत्वपूर्ण अंग होती हैं और व्यक्ति की आंखों की सुंदरता बढ़ाने में भौंहों का भी विशेष स्थान होता है। कुछ व्यक्तियों की भौंहे सीधी होती हैं तो कुछ व्यक्तियों की भौहें घनी होती है। महिलाओं और पुरुषों की भौंहों की आकृति उनके चरित्र, आचरण, आर्थिक स्थिति और भाग्य के बारे में जानकारी देती है। आज इस लेख में हम जानेंगे कि महिलाओं और पुरुषों की भौंहों के आकार से उनके जीवन से जुड़ी बातों का पता कैसे लगा सकते हैं।

महिलाओं की भौंहों से जुडी खास बातें

Samudra Shastra

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिन महिलाओं की भौंहें आधे चांद के समान दिखती हो, साथ ही दोनों भौंहों के बीच में खाली जगह भी हो, ऐसी महिलाएं अपने पति की तरक्की के लिए बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती है। आधे चंद्रमा के समान भौंहों की आकृति वाली महिलाओं को समाज में पद प्रतिष्ठा मिलती है और इनके पति भी सम्मानित जीवन जीते हैं। जिन महिलाओं की भौंहें आपस मे जुड़ी हुई दिखती हैं, ऐसी महिलाएं बातें बनाने में माहिर होती हैं और चालाकी से अपना काम निकलवा लेती हैं।

जिन महिलाओं की भौंहें छोटी होती हैं, ऐसी महिलाएं कठोर मेहनती और बहुत ही अधिक स्वाभिमानी होती हैं, साथ ही ऐसी महिलाएं अपनी मेहनत के दम पर समाज में अपना नाम कमाती हैं। जिन महिलाओं की भौंहों के बाल बड़े और घने होते हैं, ऐसी महिलाओं को अपने पति से सम्मान नहीं मिलता। ऐसी महिलाओं के वैवाहिक जीवन में हमेशा परेशानियां बनी रहती है। जिन महिलाओं की भौंहें एकदम तनी हुई रहती हैं, ऐसी महिलाएं बहुत प्रभावशाली व्यक्तित्व वाली होती हैं, लेकिन इनका खुद का वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण बीतता है।

पुरुषों की भौंहों से जुडी खास बातें

Samudra Shastra

समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन पुरुषों की भौंहें बहुत पतली और कम घनी होती है, ऐसे पुरुष आलसी और काम से जी चुराने वाले होते हैं। किसी काम के लिए मेहनत करना इन्हें पसंद नहीं होता और ये बहुत अधिक लापरवाह भी होते हैं। जिन पुरुषों की भौंहें सीधी और घनी होती हैं, ऐसे पुरुष बहुत अधिक खुशमिज़ाजी होते हैं। जिन पुरुषों की भौंहें धनुष के आकार में होती हैं, ऐसे पुरुष बहुत अधिक किस्मत वाले होते हैं और आर्थिक दृष्टि से संपन्न होते हैं। जिन पुरुषों की दोनों भौंहें आपस में जुडी हुई होती है, ऐसे पुरुष स्वार्थी और चालाक किस्म के होते हैं, लेकिन ऐसे पुरुषों को सहयोग करने वाला जीवनसाथी मिलता है।

यह भी पढ़ें: अंगों का फड़कना किस बात का देता है संकेत? समुद्र शास्त्र में है इस बात का जिक्र: Samudra Shastra