googlenews
grehlakshmi

Places in India where Indians need a permit to visit : भारत एक बहुत बड़ा देश हैं। जिसमें कई राज्य भी है, जिसकी अपनी अलग-अलग विशेषता हैं। हम सभी को घूमना बहुत पसंद होता हैं। किसी ने देश तो किसी ने विदेश की यात्रा जरूर की है। लेकिन, क्या आपको पता है कि भारत में भी कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां जाने के लिए भारतीयों को भी इनर लाइन परमिट की आवश्यकता पड़ती है। जी, हां हमारे भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप बिना परमिट के प्रवेश नहीं कर सकते हैं। इस परमिट की आवश्यकता तब होती है, जब लोग संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा कर रहे होते हैं, जो अन्य देशों के साथ सीमा साझा करते हैं। आइए आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां जाने के लिए हर भारतीय को इनर लाइन परमिट की जरूरत पड़ती हैं।


नागालैंड

grehlakshmi
भारत के वो खूबसूरत शहर जहां घूमने के लिए भारतीयों को भी चाहिए होता है परमिट 8


नागालैंड एक बेहद खूबसूरत जगह हैं। जहां हर साल लाखों यात्री घूमने के लिए आते हैं। यह कई जनजातियों का घर है और म्यांमार के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा भी साझा करता हैं। इसलिए जब यहां यात्रा की बात आती है, तो यह एक बेहद संवेदनशील इलाका बन जाता है। नागालैंड घूमने की इच्छा रखने वाले लोग दिल्ली, कोलकाता, कोहिमा, शिलांग और मोकोकचुंग के डिप्टी कमिश्नर से ILP प्राप्त कर सकते हैं। यात्रियों को 5 दिन के लाइसेंस के लिए ₹50 का भुगतान करना पड़ता है, जबकि 30 दिन के लाइसेंस के लिए ₹100 देने पड़ते हैं।


मिजोरम

grehlakshmi
भारत के वो खूबसूरत शहर जहां घूमने के लिए भारतीयों को भी चाहिए होता है परमिट 9

खूबसूरती से भरा मिजोरम राज्य यात्रियों को बेहद पसंद है। यह म्यांमार और बांग्लादेश के साथ सीमा भी साझा करता है। यह भारत का पांचवां सबसे छोटा राज्य है, लेकिन इसकी एक विविध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत है। हालांकि, इस राज्य का दौरा करना उतना आसान नहीं है, जितना कि भारत में कई अन्य स्थानों पर जाना हैं। पर्यटक चाहे तो ILP सिलचर, कोलकाता, शिलांग, गुवाहाटी और दिल्ली से ले सकते हैं। इसके साथ ही हवाई जहाज से यात्रा करने वाले लोग लेंगपुई हवाई अड्डे पर आगमन कर सुरक्षा अधिकारी से विशेष पास ले सकते हैं। आपको अस्थाई परमिट के लिए प्रति व्यक्ति 120 रूपये देने पड़ेंगे।

सिक्किम के इन जगहों पर घूमने के लिए लेना पड़ेगा परमिट



अरुणाचल प्रदेश

grehlakshmi
भारत के वो खूबसूरत शहर जहां घूमने के लिए भारतीयों को भी चाहिए होता है परमिट 10

पहाड़ों और झीलों के लिए प्रसिद्ध अरुणाचल प्रदेश एक अद्भुत जगह है। जहां यात्री जाना बेहद पसंद करते हैं, क्योंकि अरुणाचल प्रदेश भूटान, चीन और म्यांमार के साथ सीमाएं साझा करता है। इसलिए हर भारतीय को ईटानगर, तवांग, रोइंग, पासीघाट, भालुकपॉन्ग, बॉम्डिला जाने के लिए इनर लाइन परमिट लेनी पड़ती है। परमिट के लिए आपको ₹100 प्रति व्यक्ति देने पड़ेंगे।


सिक्किम

grehlakshmi
भारत के वो खूबसूरत शहर जहां घूमने के लिए भारतीयों को भी चाहिए होता है परमिट 11

सिक्किम एक सुंदर राज्य है। यहां आपको ऐसे कई नजारे देखने को मिलेंगे जो मंत्रमुग्ध करने वाले होते हैं। आप अगर नाथूला दर्रा यात्रा, त्सोमगो-बाबा मंदिर यात्रा, दज़ोंगरी हाइक, सिंगालीला ट्रेक, गुरुडोंगमार झील भ्रमण, युमथांग और थंगु-चोपता घाटी की यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको सभी जगहों के लिए परमिट की आवश्यकता पड़ेगी। यात्री चाहे तो बागडोगरा एयरपोर्ट से इनर लाइन परमिट ले सकता हैं।

‘लद्दाख’ घूमने के लिए भी लेना पड़ेगा परमिट



लक्षद्वीप

grehlakshmi
भारत के वो खूबसूरत शहर जहां घूमने के लिए भारतीयों को भी चाहिए होता है परमिट 12


लक्षद्वीप एक बेहद फेमस आइलैंड है, जहां आम लोग से लेकर सेलिब्रिटीज भी छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचते हैं। यहां का खाना और समुद्री तट यात्रियों को बेहद पसंद आता है। लेकिन इस जगह की यात्रा करने से पूर्व आपको परमिट लेना पड़ता है। परमिट के लिए यात्रियों को ऑनलाइन अप्लाई करना पड़ता हैं। अगर परमिट मिल जाए, तो लक्षद्वीप पहुंचने पर स्टेशन हाउस ऑफिसर के पास उसे जमा करवाना पड़ता हैं।


लद्दाख

grehlakshmi
भारत के वो खूबसूरत शहर जहां घूमने के लिए भारतीयों को भी चाहिए होता है परमिट 13

लद्दाख बेहद फेमस जगह हैं। और कई देशों के साथ सीमाएं भी साझा करती है, इसलिए यात्रियों को नुब्रा घाटी, त्सो मोरीरी झील और खारडुंगला घूमने के लिए परमिट चाहिए होता हैं।

भारत की ये सभी जगहें काफी प्रसिद्ध हैं। वहां हर साल लाखों यात्री घूमने के लिए पहुंचते हैं और लोगों को परमिट भी लेनी पड़ती है। यात्रियों को परमिट लेने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो देनी पड़ती हैं।

Leave a comment