California Heels Ban
California Heels Ban

California Heels Ban: आजतक आपने कई सारी चीज जैसे- शराब या किसी अन्य प्रतिबंधित वस्तु को लेकर परमिट की आवश्यकता के बारे में सुना होगा, लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि अब से हाई हील्‍स के लिए अनुमति लेनी होगी, तो आप भी हैरान हो जाएंगे। दुनिया में एक शहर ऐसा भी है, जहां हाई हील के जूते-चप्पल पहनने के लिए भी परमिट लेना पड़ता है। यहां बिना परमिट लिए कोई भी हाई हील्‍स नहीं पहन सकता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि हाई हील पहनने पर पाबंदी कौन-से देश में है और क्यों?

दरअसल, हील्‍स की शौकीन महिलाओं के लिए यह बहुत अनोखी बात हो जाएगी, कि हाई हील्‍स लेने से पहले परमिट लेना पड़ेगा। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक ऐसा शहर है जहां ये सच है। इस खूबसूरत समुद्री शहर का नाम कार्मेल-बाय-द-सी है, जहां दो इंच से ऊंची हील पहनने के लिए आपको सिटी हॉल से परमिट लेना होता है। इस अनोखे नियम के पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे, क्योंकि यह फैशन से नहीं, बल्कि सुरक्षा से जुड़ी है। यह अनुमति पत्र मुफ्त में जारी की जाती है।इस जगह को लेकर ट्रैवल व्लॉगर जोरी मोरी @zorymory ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके बाद इस शहर की ये अनोखी बात जानकर लोग हैरान हो गए। इस वीडियो को करीब 20 लाख बार देखा गया और लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा, ‘ऊंची हील को छोड़ो और फ्लिप फ्लॉप पहनकर शहर का मजा लो।’ दूसरे ने कहा, ‘ये जगह वाकई में बेहद खूबसूरत है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह नियम कोई हाल फिलहाल में लागू नहीं हुआ है, बल्कि 1963 से लागू है। उस समय शहर की सड़कों और फुटपाथों की हालत थोड़ी अलग थी। फुटपाथ असमान और उबड़-खाबड़ हैं, जिन पर चलते हुए हाई हील पहनने वालों के गिरने का खतरा बना रहता है, इसलिए प्रशासन ने ये नियम बनाया ताकि लोग सुरक्षित रहें और अगर किसी को चोट लगती है तो शहर की कोई कानूनी जिम्मेदारी न बने।

California Heels Ban
When was this rule implemented

इस शहर में मोंटेरी पाइंस और साइप्रस के पेड़ हैं। इनमें से कई के आकार काफी बड़े हैं, इसलिए जैसे-जैसे पेड़ बड़े होते गए, वैसे-वैसे उनकी जड़ें भी बढ़ती गईं, कंक्रीट के फुटपाथों को ऊपर धकेलती गईं।

हालांकि, आजकल इस कानून को बहुत सख्ती से लागू नहीं किया जाता ,लेकिन ये अब भी कानून की किताबों में दर्ज है, जो लोग चाहें, वो आज भी नि:शुल्क परमिट ले सकते हैं। इसके चलते सुरक्षा के लिए परमिट की व्यवस्था की गई है, जिसमें स्पष्ट है कि अगर कोई महिला हाई हील्‍स पहनने के चलते गिरती है और घायल होती है तो किसी भी तरह से सिटी प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।

Permit is issued for free
Permit is issued for free

हालांकि, पिछले 40 सालों में इस नियम के उल्लंघन करने के लिए किसी को सजा नहीं दी गई है। परमिट का आधिकारिक रूप होता है। यह अनुरोध करने वाले व्यक्ति के नाम पर जारी किया जाता है और ड्यूटी पर मौजूद शहर के क्लर्कों में से एक का इस पर हस्ताक्षर होता है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...