Blowing Conch in Worship
Blowing Conch in Worship

Blowing Conch in Worship: किसी भी पूजा-पाठ में भगवान और उनके स्थान को काफी पवित्र माना जाता है। इसके साथ ही पूजा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं भी काफी पूजनीय होती हैं, इसमें शंख का नाम सबसे पहले आता है। हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान शंख का इस्तेमाल जरूर किया जाता है और इसका खास महत्व भी होता है। दरअसल शंख का उपयोग सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि शंख की पवित्र ध्वनि से घर में मौजूद सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती हैं और घर से वास्तु दोष दूर हो जाता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

How did conch originate?
How did conch originate?

शंख की उत्त्पति तब हुई है जब देवताओं और असुरों ने मिलकर अमृत के लिए समुंद्र मंथन किया था, तब उस दौरान माता लक्ष्मी के बाद शंख उत्पन्न हुआ था। इसी वजह से शंख भगवान विष्णु को बहुत ज्यादा प्रिय भी है और घर में इसे रखना और पूजा के समय इसे बजाना दोनों ही बहुत शुभ माना जाता है।

शंख मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं पहला दक्षिणावर्ती शंख और दूसरा वामावर्ती शंख। इन दोनों ही शंखों के अपने अलग-अलग नियम और लाभ होते हैं। आइए जानते हैं इनके फायदों के बारे में।

What is Dakshinavarti conch shell?
What is Dakshinavarti conch shell?

दक्षिणावर्ती शंख दो तरह का होता है, पहला, नर दक्षिणावर्ती शंख और दूसरा, मादा दक्षिणावर्ती शंख। दक्षिणावर्ती शंख का मुख दाई तरफ खुलता है और यह माता लक्ष्मी का सबसे प्रिय माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दक्षिणावर्ती शंख धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे पूजा घर में रखने से धन में वृद्धि होती है और आर्थिक समस्याएं से छुटकारा मिलता है।

  • पूजा घर में दक्षिणावर्ती शंख को सही तरीके से रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की बरकत होती है।
  • घर में दक्षिणावर्तीशंख की उपस्थिति से घर का पूरा वातावरण शुद्ध रहता है और जब आप इसे बजाते हैं, तो इसकी ध्वनि सभी तरह के नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और घर का माहौल सकारात्मक बनाती है।
  • घर में दक्षिणावर्ती शंख रखने से वास्तु दोष का प्रभाव कम होता है।
what is Vamavarti Shankh
what is Vamavarti Shankh

वामावर्ती शंख का मुख बाई तरह खुलता है। यह शंख का उपयोग भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा में किया जाता है। इस शंख को ध्यान और साधना के लिए भी काफी उत्तम माना जाता है। वामावर्ती शंख घर में शांति, अध्यात्मिक ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक होता है।

  • पूजा में वामावर्ती शंख बजाने से मन को शांति मिलती है और मानसिक तनाव कम होता है।
  • घर में वामावर्ती शंख रखने से बुरी शक्तियों और शत्रुओं से सुरक्षा मिलती है।
  • वामावर्ती शंख में भरा गया पानी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। इस पानी को पीने से शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और बीमारियों से बचाव होता है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...