इस बार नरक चतुर्दशी और दिवाली एक ही दिन, जानें वजह: Narak Chaturdashi 2023
Narak Chaturdashi 2023

Narak Chaturdashi 2023: पांच दिनों तक चलने वाला दिवाली का त्यौहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। दिवाली की तैयारी लोग एक महीने पहले से ही शुरू कर देते हैं। इस त्यौहार पर सभी लोग अपने घरों की साफ सफाई, साज सजावट और खरीदारी करते हैं। इस त्यौहार को खुशहाली और सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। साल भर लोग दीवाली का बेसब्री से इंतजार करते हैं। दिवाली को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में एक समान उत्साह नजर आता है। हर शहर, गली, मोहल्ला दिवाली पर दीयों और रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाता हैं।

हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार दिवाली का त्यौहार 12 नवंबर 2023 को पढ़ रहा है। पांच दिवसीय दीपों का यह त्यौहार धनतेरस से शुरू होता है। इसके बाद नरक चतुर्दशी, फिर दिवाली, फिर अन्नकूट, फिर गोवर्धन और पांचवें दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। दिवाली से ठीक एक दिन पहले मनाई जाने वाली नरक चतुर्दशी को छोटी दीवाली, रूप चौदस और काली चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस बार बहुत अद्भुत संयोग बन रहा है।

Narak Chaturdashi 2023
narak chaturdashi 2023 and Diwali same

Also read: दिवाली पर क्यों जलाया जाता है आटे का दिया, जानें इससे जुड़ी ये रोचक बातें: Diwali 2023

नरक चतुर्दशी और दिवाली एक ही दिन

दरअसल, इस बार दिवाली और नरक चतुर्दशी एक ही दिन यानी 12 नवंबर को मनाई जाएगी। इसके अलावा अन्नकूट और गोवर्धन पूजा भी इस बार 14 नवंबर को यानी एक ही दिन होगा। भाई दूज का पर्व एवं यम द्वितीया 15 नवंबर बुधवार को होगा। निर्णय सागर पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रदोष व्यापिनी अमावस्या को दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार प्रदोष व्यापिनी अमावस्या चतुर्थी को ही है इसलिए कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी रविवार, 12 नवंबर को दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा।

वहीं, इस बार अन्नकूट और गोवर्धन पूजा 14 नवंबर यानी मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। इसी तरह भाई दूज के लिए भी नियम बताए गए हैं कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की दूज दोनों दिन अपराह्न व्यापिनी हो तो दूसरे दिन ही भाई दूज एवं यम द्वितीया मनाई जाती है। इस वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष दूज दोनों दिन अपराह्न व्यापिनी है। इसलिए दूसरे दिन अर्थात कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया बुधवार 15 नवंबर को मनाई जाएगी।