टैटू डिजाइंस के ये मेहंदी लगाना है आपके लिए बेस्ट, ट्रेडिशनल के साथ-साथ दिखेंगे मॉर्डन: Tattoo Mehndi Design
Tattoo Mehndi Design

टैटू डिजाइंस के ये मेहंदी लगाना है आपके लिए बेस्ट, ट्रेडिशनल के साथ-साथ दिखेंगे मॉर्डन

Tattoo Mehndi Design :  घर पर टैटू मेहंदी डिजाइन बनाना काफी आसान है। आइए जानते हैं बनाने का तरीका- 

Tattoo Mehndi Design : हाथों पर मेहंदी लगाना शायद ही किसी महिला को पसंद न हो। तीज-त्यौहार से लेकर छोटे-मोटे फंक्शन में महिलाओं को अपने हाथों में मेहंदी लगाना काफी ज्यादा पसंद होता है। वहीं, हिंदू धर्म में हाथों पर मेहंदी लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। इन दिनों इंटरनेट पर कई तरह के मेहंदी डिजाइन्स वायरस हो रहे हैं, जिसमें से टैटू का डिजाइन काफी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आता है। इस मेहंदी के डिजाइन को हाथों पर बनाना काफी आसान होता है। वहीं, यह हैवी लुक नहीं, बल्कि मॉर्डन लुक देते हैं। आइए जानते हैं टैटू डिजाइंस के कुछ खूबसूरत डिजाइंस-

Also read: बारिश के मौसम में दीवारों पर आ जाती है सीलन? आज ही करें ये काम, पलंबर का खर्चा होगा कम

Tattoo Mehndi Design
Pankh Mehendi Design

अगर आप अपने हाथों पर टैटू डिजाइन वाला मेहंदी लगा रहे हैं, तो इस डिजाइन का चुनाव जरूर करें। यह काफी स्टाइलिश नजर आ रहा है। वहीं, अगर आपको हल्के-फुल्के मेहंदी लगाने आते हैं, तो आप इस डिजाइन को आसानी से लगा सकते हैं। छोटे-छोटे पंखों के साथ हार्ट शेप काफी खूबसूरत लग रहा है। यह बेहद खास डिजाइन है। आप इसे अपने हाथों पर लगा सकते हैं।

नेक पर कई महिलाओं को टैटू बनाना पसंद होता है। लेकिन अगर आप पर्मानेंट टैटू नहीं बनाना चाहते हैं, तो इस डिजाइन का चुनाव कर सकते हैं। नेक पर बना यह चक्र और डोट्स वाला डिजाइन काफी अलग है, जो आपके नेक के लुक को काफी अलग बनाता है। इस मेहंदी डिजाइन के साथ आप बैक डीप नेक वाला ब्लाउज पहनें। इससे आप काफी स्टाइलिश नजर आएंगे।

Back Neck Mehendi Design
Back Neck Mehendi Design

टैटू डिजाइन आप चांद वाला भी बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है, इसमें आधा चांद के साथ फूल और पत्तियों का कॉम्बिनेशन है, जो आपके हाथ को सिंपल लुक दे सकता है। साथ ही यह दूसरे डिजाइन से काफी अलग हो सकता है।

Chand Mehndi Design
Chand Mehndi Design

मोर पंख वाला यह डिजाइन काफी मॉडर्न नजर आ रहा है। आप इस तरह के डिजाइन को हथेली के साथ-साथ अपनी कलाई पर भी बना सकते हैं। अगर आप पहली बार डिजाइन बना रहे हैं, तो पेन की मदद से इसे बना लें। इसके बाद मेहंदी से इसे भर लें। यह काफी ज्यादा आसान हो सकता है। 

Mor Pankh Design
Mor Pankh Design

घर पर टैटू मेहंदी डिजाइन्स बनाना बहुत ही आसान है। वहीं, अगर आप पहली बार इन डिजाइन्स को ट्राई कर रहे हैं, तो पेन की मदद ले सकते हैं। यह काफी खूबसूरत लग सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...