Overview: दुनिया की 5 सबसे खतरनाक जगहें
what is the most dangerous tourist destination in the world: ऐसा माना जाता है, ट्रेवल करने से सेहत अच्छी रहती है। अगर आप एक ट्रेवलर हैं और आपको घूमना बहुत पसंद है, तो आपको दुनिया की अलग-अलग डेस्टिनेशन्स को एक्सप्लोर जरूर करना चाहिए। अक्सर लोग अपनी डेली लाइफ से बोर होकर जंगल, पहाड़ों और रेगिस्तान का सफर करते हैं, लेकिन आप दुनिया से अलग चलना पसंद करते हैं, तो आप सबसे खतरनाक जगहों पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए।
Dangerous Places in the World: ऐसा माना जाता है, ट्रेवल करने से सेहत अच्छी रहती है। अगर आप एक ट्रेवलर हैं और आपको घूमना बहुत पसंद है, तो आपको दुनिया की अलग-अलग डेस्टिनेशन्स को एक्सप्लोर जरूर करना चाहिए। अक्सर लोग अपनी डेली लाइफ से बोर होकर जंगल, पहाड़ों और रेगिस्तान का सफर करते हैं, लेकिन आप दुनिया से अलग चलना पसंद करते हैं, तो आप सबसे खतरनाक जगहों पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए।
इन जगहों पर घूमकर आपको लगेगा कि आपने पूरी दुनिया देख ली। दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप मौत पर करीब से महसूस कर सकते हैं। इन जगहों पर जाने के लिए बहुत बड़ा जिगरा चाहिए। आइए जानें दुनिया की 5 सबसे खतरनाक जगहों के बारे में-
डेथ वैली, अमेरिका

अमेरिका की डेथ वैली को दुनियाभर में धरती की भट्टी के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह की खासियत ये है कि इस जगह पर एक इंसान 14 घंटों से ज्यादा रूक ही नहीं सकता। ये एक ऐसा अनोखा रेगिस्तान है, जो सबसे गर्म माना जाता है। हैरत की बात को ये है कि दुनिया का सबसे ज्यादा तापमान अब तक यहीं पर रिकॉर्ड किया गया है। इतनी खतरनाक जगह होने के बाद भी लोग इसे एक्सप्लोर करने के लिए दूर-दूर से आते हैं।
दानाकिल रेगिस्तान, इरीट्रिया
दानाकिल रेगिस्तान अफ्रीका में है। इस जगह पर मानव जाति की कल्पना भी असंभव है। यहां हर तरह कई एक्टिव वोलकेनो मौजूद है, जो हर वक्त जहरीली गैस उगलते हैं। इस रेगिस्तान को देखकर आपको नर्क में होने का अहसास होगा। ये जगह वाकई बहुत ही खतरनाक है। इतनी खतरनाक जगह होने के बाद भी कई खतरों के खिलाड़ी इसे देखने के लिए आते हैं। ऐसे तो बिना किसी गाइड के इस रेगिस्तान में जाना मना है।
इलहा दा क्वीमाडा ग्रांडे (स्नेक आइलैंड), ब्राज़ील

ब्राजील से कुछ दूरी पर समंदर के बीचों-बीच स्थित ये आईलैंड स्नेक आईलैंड के नाम से जाना जाता है। इसके नाम से ही पता चलता है, यहां सांपों का संसार है। ये आईलैंड दुनिया के सबसे जहरीले सांपों का घर माना जाता है। यहां आपको हर तरह के जहरीले सांप देखने को मिल सकते हैं। एक वक्त पर लोग दूर-दूर से इस द्वीप पर एडवेंचर करने आते हैं, लेकिन समय के साथ यहां लोगों की सांपों की वजह से मौत के मामले बढ़ने लगे। इस वजह से यहां पर लोगों का आना बैन है।
बिकिनी एटोल, मार्शल द्वीप
दूर से तो ये द्वीप बहुत ही खूबसूरत नजर आता है, लेकिन यहां इतनी खतरनाक रेडिएशन है, जो कैंसर का कारण बन सकती हैं। दरअसल इस बीच पर कई परमाणु परीक्षण किए जा चुके हैं, जिसकी वजह से ये जहरीला हो चुका है।
मदीदी राष्ट्रीय उद्यान, बोलीविया

ऐसे तो मदीदी राष्ट्रीय उद्यान देखने में काफी हरा-भरा और खूबसूरत लगता है, लेकिन ये जहरीले और आक्रामक जीवों का घर बन चुका है। यहां तक की यहां के पेड़-पौधों के संपर्क में आने से भी लोगों को इंफेक्शन हो चुका है। इस वजह से ये जगह काफी खतरनाक मानी जाती है।
