खतरनाक हो सकते हैं OCD के ये 4 इशारे
कुछ ऐसी आदतें जिन पर चाह कर भी आप नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं।ना चाहते हुए भी बार बार एक ही बात सोचने पे मजबूर होना।हर बुरी बात के लिए अपने को दोषी ठहराना या हर समय किसी अनजाने डर से घिरे रहना OCD के गंभीर लक्षणों की तरफ इशारा करते हैं।
OCD Symptoms: OCD यानी ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर सुनने में ये जितना उलझा हुआ सा लगता है, ठीक उसी तरह इसे समझना भी उतना ही मुश्किल है। दरअसल हमारी मानसिकता बन गयी है जो चीज हमें दिखाई देती है हम उसी पर यकीन करते हैं। जैसे शरीर पर लगी हुई चोट या दिखाई देने वाली बीमारी। कोई भी इंसान मानसिक परेशानी से गुजर रहा है इस बात का यकीन ना तो वो खुद कर पाता है और ना ही उसके आस पास के लोग इस बात को मानने के लिए तैयार होते हैं। समय के साथ हमें सोच बदलनी चाहिए।
अगर आपके आस पास कोई भी किसी तरह की मानसिक परेशानी से गुजर रहा है, तो उसका साथ दें, और समय रहते उसे इलाज करवाने के लिए प्रेरित करें। OCD इसी तरह की एक मानसिक बीमारी हैं। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। एक ही बात को बार बार सोचना या दोहराना उसकी आदत में आ जाता हैं।
ये जानते हुए भी कि एक ही बात को बार बार सोचने का कोई फायदा नहीं, वो बार बार एक ही चीज करता हैं। धीरे-धीरे ये विकार डिप्रेशन और एंजायटी में बदलने लगता हैं।
ऐसे पहचानें OCD को
जरुरत से ज़्यादा हाथ मुँह धोना

पर्सनल हाइजीन का ख्याल रखना अच्छी आदत हैं, लेकिन जब यही आदत जुनून में बदल जाए तो ये किसी भी तरह से ठीक नहीं हैं। कई बार इस रोग से पीड़ित इंसान तब तक हाथ धोता रहता हैं जब तक उसका हाथ ना छील जाए। ये एक तरह का मानसिक विकार हैं। गन्दगी बार बार ये डर बने रहना कि आपके आस पास की गन्दगी से दूसरे ना प्रभावित हो जाएँ। इस तरह की सोच रोगी को खतरे में डाल सकती हैं।
बार-बार सामान चेक करते रहना

चीज़ें अपनी सही जगह पर हैं या नहीं ये बात एक लम्बे वक़्त के बाद जांचते रहना अच्छी आदत हैं।इस से हमें उनकी जरुरत पड़ने पर वो तुरंत मिल जाती हैं, लेकिन कहीं अगर आप बार बार उनकी जगह चेक कर रहे हैं या आपके मन में डर बना हुआ है। आपका रखा हुआ सामान सही जगह पर हैं या नहीं, कहीं आपने उसे खो तो नहीं दिया इस तरह की चीज़ें OCD की तरफ इशारा करती हैं।
छोटी से छोटी बात की चिंता करना

हर समय चिंता या तनाव से घिरे रहना।हर छोटी-छोटी बात पर परेशान हो जाना। ज़्यादा सोचने लगना। हर समय दिमाग में बस एक ही ख्याल रहना भी OCD के लक्षण हैं।
चीज़ों का पैटर्न बना लेना

एक रंग की चीज़ें एक साथ रखना,आकार के हिसाब से चीज़ों का पैटर्न बना लेना, किसी भी तरह के सामान को एक निश्चित दूरी बनाकर सम्हालकर रखना,इस तरह की चीज़ों के लिए मन में जूनून होना भी रोगी के अंदर तेजी से बढ़ता जाता है।
OCD में रोगी बीते हुए कल या आने वाले कल में जीने लगता है। उसे हर समय यही चिंता लगी रहती है बीते हुए कल में ऐसा ना हुआ होता तो अच्छा होता,या आने वाले कल में अगर कुछ गलत हो गया तो क्या होगा।इस में रोगी के मन में सिर्फ नकारात्मक विचार ही आते हैं। उसे लगने लगता है उसके आस पास सब कुछ बुरा हो रहा है। कई बार ये ख्याल भी उनके मन में आता है ये सब अनहोनी उसकी अपनी गलतियों की वजह से हो रही है।

एक समय पर स्थिति इतनी ख़राब होने लगती है कि रोगी खुद को गंभीर नुक़सान पहुंचा देता है।