अपने घर की नेगटिव ऊर्जा को कैसे चेक करे
घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत जैसे घर के सामान का बार-बार टूटना, और इलेक्ट्रिक आइटम का बार-बार ख़राब होना,घर में लोग लगातार बीमार हो रहे हों I
Vastu Tips: वास्तुशास्त्र में, घर की नेगेटिव एनर्जी को “वास्तु दोष” के रूप में जाना जाता है, जिसमें मान्यता है कि विभिन्न कारणों से घर में नकारात्मक ऊर्जा बन सकती है और इससे लक्ष्मी और सुख आपके घर से दूर जा सकते हैं.
आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है ये आपको कई तरह से पता चल पाता है I घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत जैसे घर के सामान का बार-बार टूटना, और इलेक्ट्रिक आइटम का बार-बार ख़राब होना, घर में लोग लगातार बीमार हो रहे हों या घर के किसी सदस्य का लगातार बीमार रहना और इलाज के बावजूद भी ठीक ना हो पाना , घर मे चिड़चिड़ाहट रहना, शुभ काम में अड़चन आना या शरीर में हमेशा सुस्ती लगी रहना या अवसाद की स्थिति आ जाना और हर बनते बनते काम बिगड़ जाना ये सब घर में नकरात्मक ऊर्जा की वजह से होता है I
इन सब संकेतों की मदद से आप अपने घर की नेगेटिव ऊर्जा को चेक कर सकते हैं , कुछ जरूरी उपायों को अपनाकर आप इनसे छुटकारा भी पा सकती हैं जैसे :
वास्तु परीक्षण

आप अपने घर की नेगेटिव ऊर्जा की पहचान नहीं कर पा रहे हैं और लगातार परेशान रह रहें है तो अपने घर किसी वास्तु के जानकार या प्रमाणित वास्तुशास्त्री को अपने घर की नेगेटिव ऊर्जा को चेक करने के लिये बुला सकते हैं जो आपको इससे निपटने के उपाय बताएंगे I
Also Read: घर ले आएं इनमें से कोई एक चीज, बदल जाएगी किस्मत
वास्तु उपाय

यदि वास्तुशास्त्री कुछ नकारात्मक ऊर्जा को पहचानते हैं, तो वे आपको वास्तु उपाय सुझा सकते हैं, जैसे कि दरवाजों और खिड़कियों की स्थिति बदलना, यंत्रों की स्थान परिवर्तित करना, या वास्तु यंत्रों का उपयोग करना।
सुधार करें

आप खुद से भी वास्तु दोषों को सुधार सकते हैं। जैसे अपने घर को हमेशा साफ सुथरा रखें, घर से पुराने कबाड़ हटायें और घर मे कुछ वास्तु प्लांट लगाकर आप इसे सुधार कर सकते हैं I
वास्तु यंत्र

कुछ वास्तु यंत्रों का उपयोग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद कर सकता है, जैसे कि वास्तु पिरामिड या सूर्य, मिरर I आप वास्तु सलाह के अनुसार इसे उचित स्थान मे रखकर अपने घर की नेगेटिव ऊर्जा को दूर कर सकते हैं I
नकारात्मक ऊर्जा को दूर कैसे करें

घर में कुछ ऐसे पौधे लगाएं जो पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करते हों, जिससे घर सुंदर और एनर्जेटिक भी लगेगा I
हवा का सर्कुलेशन होने दें

घर को हमेशा बंद ना रखें बल्कि घर मे प्राकृतिक हवा का संचार होने दे, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता रहे I
धूप और ताजी हवा के लिए खिड़कियां खुली रखें

keep windows open
घर मे सकरात्मक ऊर्जा के प्रवाह के लिये जरूरी है कि घर में सूर्य की रोशनी और खुली हवा आए I इसके लिये जरूरी है कि घर की खिड़कियों से धूप और ताजी हवा आए I अपने घर से नेगेटिव ऊर्जा को बाहर रखने के लिये खिड़कियों के परदे खोल दें और सूर्य की रोशनी आने दे I सूर्य की रोशनी अपने आप में ही सकारात्मक ऊर्जा का कारक होता है I जिस घर में सूर्य की सुबह की रोशनी घर मे अधिक पड़ती है उस घर से नेगेटिवटी हमेशा दूर रहती है I
ताजे फूलों की सुगंध से घर मे अच्छा असर पड़ता है इसलिए हमेशा अपने घर में प्राकृतिक हवा, या रोशनी आने दे I
