बेदाग, सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए आजमाएं ये 8 आयुर्वेदिक उपाय: Ayurvedic Remedies for Glowing Skin
Ayurvedic Remedies for Glowing Skin

Ayurvedic Remedies for Glowing Skin: आयुर्वेद में हमारे शरीर से जुड़ी हर समस्या का समाधान लिखा हुआ है। एक परफेक्ट स्किन पाने के लिए, जिसे असली सुंदरता मानते हैं उसके लिए हम बहुत सारे जतन करते हैं, जिसमें खर्च के साथ-साथ काफी समय भी बर्बाद होता है। ऐसे में आपको आयुर्वेद के उपाय का इस्तेमाल करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार जितना आप अंदर से स्वस्थ होंगे। बाहरी रूप में भी आप उतने ही खूबसूरत दिखेंगे। अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए आपको अपने त्वचा के बारे में अच्छे से जानना होगा, जिसके अनुसार ही आप अपना स्किन केयर रूटीन बनाएंगे तो बेहतर होगा। सबसे पहले आपको अपने स्किन के बारे में जानना होगा। इससे आपको बहुत अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आईए जानते हैं अपने चेहरे को चमकदार और सुंदर बनाने के कुछ खास आयुर्वेदिक उपाय के बारे में।

 Ayurvedic Remedies for Glowing Skin-beauty sleep   achieve healthy, glowing skin
beauty sleep achieve healthy, glowing skin

आयुर्वेद के अनुसार आपको कुछ जरूरी नियमों का पालन करना चाहिए जैसे नींद पूरी करना पूरे दिन के भाग दौड़ के कारण आपके शरीर बहुत थक जाती है और अगर अच्छी नींद नहीं हो पाती तो आपके चेहरे पर इसका असर दिखने लगता है। डार्क सर्कल्स, रूखी और बेजान त्वचा इत्यादि होने लगते हैं। आयुर्वेद के अनुसार व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद जरूर। इससे आपके चेहरे पर चमक आएगी।

हम सभी को पता है कि शरीर के लिए पानी कितना आवश्यक है। इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। दिन में कम से कम 5 से 6 लीटर पानी पिएं। यह आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। शरीर के सभी जहरीले पदार्थ को बाहर निकालता है और आपको हाइड्रेशन से बचाता है। अगर आपके शरीर में पानी की कमी नहीं है तो आपका चेहरा हमेशा स्वस्थ और चमकता रहेगा।

शरीर में ऑक्सीजन की कमी ना हो इसलिए आपको ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे आपके फेफड़ों में भरपूर मात्रा में वायु का संचार होता है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज (Breathing exercise) के कारण आपका चेहरा चमकने लगता है। आपका दिमाग शांत रहता है और सकारात्मकता बनी रहती है। इसे करने से स्ट्रेस भी नहीं होता है, क्योंकि स्ट्रेस से हमारा चेहरा काफी थका हुआ और बेजान नजर आता है। 15 से 20 मिनट ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से भी आप अपने स्किन को स्वस्थ बना सकते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार चेहरे पर नींबू और शहद का पेस्ट लगाना चाहिए। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो हमारे चेहरे के डेड सेल्स को रिमूव कर चेहरे को चमकदार बनाता है। इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच शहद में एक नींबू काटकर उसका रस मिला लें। इसे रोज अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट रखने के बाद आप इसे गुनगुने पानी की मदद से धो लें। इससे आपका चेहरा काफी सुंदर और चमकदार होगा।

turmeric and sandalwood face pack
turmeric and sandalwood face pack

आयुर्वेद में चंदन और हल्दी का विशेष स्थान है। हल्दी आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होती है। किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से यह हमें बचाती है। खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हल्दी और चंदन फायदेमंद माना जाता है। इसी कारण शादी के पहले हल्दी का रश्म मनाया जाता है, जिसमें चेहरे पर हल्दी लगाया जाता है। चंदन काफी गुणवान होता है। चेहरे की नमी बनाए रखने और कील मुंहासे को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। हल्दी और चंदन के पाउडर में गुलाब जल मिलाकर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे धो लें। इससे आपका चेहरा निखर जाएगा।

ड्राई स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए रोज वॉटर और एलोवेरा फायदेमंद माना जाता है। यह चेहरे को मॉइश्चराइज करता है और नमी बनाए रखता है।आयुर्वेदिक उपाय होने कारण इनके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। इसलिए एलोवेरा में गुलाब जल को मिलाकर अपने चेहरे पर मसाज करें। यह आपके चेहरे को चमकदार बनाएगा और इसमें एंटी एजिंग गुण भी पाए जाते हैं।

कच्चा दूध का इस्तेमाल क्लींजर और टोनर के रूप में किया जा सकता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड आपके चेहरे से डर्ट को हटाता है। अगर चेहरे पर कोई भी समस्या है तो कच्चा दूध का इस्तेमाल कर आप इसे दूर कर सकते हैं।

नीम के पत्तों का आयुर्वेद में विशेष स्थान है। यह हमें कई बीमारियों से बचाता है। नीम के पत्तों को रोज खाने से बैक्टीरिया और वायरस दूर रहते हैं। नीम का फेस पैक बनाकर आप चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे लगाने से आपके चेहरे पर फुंसी ,मुंहासे की समस्या नहीं होगी। इसका फेस पैक बनाना बेहद आसान है। नीम के पत्तियों को पीसकर उसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद पानी की मदद से धो लें।