Katrina Kaif Pregnancy: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल फेवरेट सेलिब्रिटी कपल में से हैं। वे अपने पर्सनल लाइफ को मीडिया की नज़रों से दूर रखना पसंद करते हैं। 2023 से कैटरीना के माँ बनने की खबरें तेज हैं। कपल के परिवार से ज़्यादा, मीडिया को यह जानने में दिलचस्पी है कि वे ‘ख़ुशख़बरी’ कब सुनाने जा रहे हैं। अब, विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रिएक्ट किया है।
Also read: विक्की कौशल की इस आदत से कैटरीना कैफ को है शिकायत, एक्टर ने खुद किया खुलासा: Vicky Kaushal Habit
विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी
विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म बैड न्यूज़ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दिखे थे। विक्की से एक पैपराजी ने कटरीना की प्रेग्नेंसी के बारे में सवाल किया कि, ” आप असल ज़िंदगी में खुशखबरी कब देंगे?” विक्की ने साफ़ कहा कि जब भी उन्हें खुशखबरी मिलेगी, वे उन्हें सबसे पहले बताएँगे।
विक्की के जन्मदिन पर उड़ी थी प्रेग्नेंसी की अफवाह
कैटरीना की प्रेग्नेंसी की चर्चा तब शुरू हुई जब उन्होंने अपने पति विक्की के लिए एक पोस्ट शेयर की। 16 मई, को कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति विक्की कौशल की कुछ फोटोज पोस्ट कीं। पहली फोटो में विक्की खिड़की के पास बैठे हुए मुस्कुरा रहे थे। दूसरी फोटो में विक्की कप पकड़े हुए खिड़की से बाहर देख रहे थे। लेकिन बातें जब लोगों को लगा कि कैटरीना कैप्शन में तीन दिल और तीन केक के साथ प्रेग्नेंसी का इशारा दे रही हैं।
बैगी एयरपोर्ट लुक ने दी प्रेग्नेंसी अफवाहों को हवा?
कुछ टाइम पहले कैटरीना को बैगी आउटफिट में एयरपोर्ट पर देखा गया था। कैटरीना हमेशा जर्नी के दौरान आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करती हैं, एक्ट्रेस को काले रंग की स्वेटशर्ट और पैंट के साथ एक ठाठ डेनिम जैकेट पहने देखा गया। उन्होंने खुले बालों, धूप के चश्मे और काले स्नीकर्स के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया। इस बैगी आउटफिट ने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या एक्ट्रेस अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही है।
