क्या होते हैं घर में हर छोटी बात पर झगड़ा जाने वजह और इन उपाय की मदद लें: Vastu Tips for Home
Vastu Tips for Home

क्या होते हैं घर में हर छोटी बात पर झगड़ा जाने वजह और इन उपाय की मदद लें:

कभी कभी कोई झगड़ा या वाद विवाद होना हर घर में चलता है,लेकिन हर छोटी बात पर अगर आपके घर में झगड़ा हो रहा है तो आपको सचेत हो जाने की आवश्यकता है।

Vastu Tips for Home: लड़ाई झगड़ा होना वैसे तो बुरा ही होता है। लेकिन कभी कभी छोटी मोटी बातों पर कहासुनी या झगड़ा हर किसी के घर में होता है। लेकिन, कभी कभी आपने देखा होगा किसी किसी के घर में आए दिन झगड़े होते रहते हैं। जिससे घर का माहौल अशांत हो जाता है। इससे घर में रहने वाले वाले सभी छोटे बड़े सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है। मानसिक शांति भी घर के लोगों की भंग हो जाती है। किसी काम में मन भी नहीं लगता,और पूरे घर की दिनचर्या बिगड़ी ही रहती है।

देखिए, कभी कभी कोई झगड़ा या वाद विवाद होना हर घर में चलता है,लेकिन हर छोटी बात पर अगर आपके घर में झगड़ा हो रहा है तो आपको सचेत हो जाने की आवश्यकता है। क्यूंकि कभी कभी ये झगड़े बहुत बुरे परिणाम लाते हैं और इससे कभी आर्थिक हानि या व्यक्तिगत हानि भी हो जाती है।

अगर आपके घर आए दिन झगड़े होते रहते हैं तो निश्चित ही आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा ने घर कर लिया है। या फिर आपके घर वास्तु दोष की वजह से भी या ग्रह नक्षत्रों के बुरे प्रभाव की वजह से भी झगड़े होते हैं।

इसलिए समय रहते इनके कारणों को जान कर इनके उपाय कर अपने घर के माहौल को खुशनुमा बना सकते हैं;

Also read : इस दिवाली घर लेकर आएं ये पांच गुड लक स्टेच्यू: Good Luck Statue For Diwali

क्या है झगड़े की वजह?

Vastu Tips for Home
To fix vastu defects

*सबसे पहले आप अपने घर का वास्तु देखे या फिर किसी वास्तु विशेषज्ञ की मदद से आप अपने घर के वास्तु दोष का निवारण करा लें।

*अगर घर में तनाव किसी एक सदस्य कि वजह से बार बार होता है तो किसी ज्योतिषी से उनकी कुण्डली दिखाकर निवारण कर लें।

*घर के सदस्यों में  झगड़े की वजह पितृ दोष भी होता है। अगर आपके घर में पितृ दोष है तो जल्द ही इसके उपाय कर लें। भूखे पशु पक्षी को भोजन कराने से पितृ खुश होकर आशीर्वाद देते हैं।

Take vastu advice from expert
Take vastu advice from expert

*अक्सर लोग बाहर के जूते चप्पल को घर के अंदर ले आते हैं, तो ये भी घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारक होता है।

*अगर आपको बेड पर भोजन करने की आदत है तो इसे तुरंत छोड़े, ये भी आपके जीवन में कलह की वजह बनते हैं। किचन गंदा रहना और जूठे बर्तन पड़े रहना भी नकारात्मक ऊर्जा के कारक हैं।

क्या उपाय करें?

Follow the remedies

*अगर पति पत्नी में झगड़ा मुख्य वजह है तो घर में कपूर रोज जलाएं। पति के तकिए के नीचे रात में कपूर रख दे और दूसरी सुबह बिना किसी को बताएं उसे जला दें और उसके राख को बेहती जल में बहा दें। ये उपाय पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत करेगा।

*घर में शांति पाठ और नवग्रह पूजा हवन कराएं।जिससे घर पर बुरे ग्रह नक्षत्रों का प्रभाव खत्म होगा और घर में शांति का माहौल स्थापित होगा।

*घर को हमेशा साफ सुथरा रखें और सप्ताह में एक दिन नमक के पानी का पोछा लगाएं।जिससे सकारात्मक ऊर्जा आती है।

*कोशिश करे कि भगवान भोलेनाथ को सोमवार को जल अर्पित करें और घर में खुशहाली की प्रार्थना करें। 

इन उपायों की मदद से आपके घर में खुशहाली का वातावरण हो जाएगा और कलेश खत्म होकर परिवार के लोगों में सौहार्द्र बढ़ेगा।