उत्तराखंड में तीन दिन की यात्रा के लिए सबसे अच्छे स्थान कौन से हैं, यहां जानिए
इस जगह पर धार्मिक स्थलों के साथ साथ घूमने और अपनी छुट्टियों को व्यतीत करने के लिए भी काफ़ी कुछ है।
Uttarakhand Itinerary for 3 days: भारत का हिमालयी राज्य उत्तराखंड को देवभूमि की संज्ञा दी जाती है। इस पूरे राज्य में तरह तरह के दर्शनीय स्थलों की भरमार है। चारधाम यात्रा के अंतर्गत आने वाले चार मंदिरों के अलावा भी कई ऐसे मंदिर हैं जिनके प्रति मान्यता और आस्था अंदर तक भारतीय जनमानस में घुली हुई है। इस प्रदेश में हर साल लाखों तीर्थयात्री सिर्फ़ इन धार्मिक स्थलों पर अपनी आस्था को प्रकट करने के लिए आते हैं। लेकिन इस जगह पर धार्मिक स्थलों के साथ साथ घूमने और अपनी छुट्टियों को व्यतीत करने के लिए भी काफ़ी कुछ है। इस लेख के माध्यम से हम आज आपको उत्तराखंड के पांच ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में बताने वाले हैं जहां आपको ज़रूर जाना चाहिए।
वैली ऑफ फ्लावर्स
फूलों की घाटी उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है। जिसकी वजह से इस जगह पर हर साल लाखों की संख्या में देशी विदेशी पर्यटक आते और इस जगह पर मौजूद तरह तरह के खिलने वाले फूलों का दीदार करते हैं। यह जगह जितनी ख़ूबसूरत है, उतनी ही चुनौतिपूर्ण भी। इसलिए वही लोग जा पाते हैं जो लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य हो और उनको थोड़ा बहुत ट्रेकिंग का अनुभव हो। यह घाटी हर साल एक जून को खुलती है और अक्टूबर के महीने में बंद हो जाती है। इस जगह पर आपने का सबसे अच्छा समय जुलाई से लेकर सितंबर तक का होता है।
Also Read: तीन दिनों में पांडिचेरी में घूमने लायक प्रमुख जगहें, जानिए क्या-क्या है ख़ास
चकराता

चकराता उत्तराखंड का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो अपने शांत माहौल और प्रदूषण रहित वातावरण के लिए जाना जाता है। यह जगह प्रदेश की राजधानी उत्तराखंड से महज़ 70 किमी की दूरी पर आती है लेकिन प्रदेश की सबसे ऑफ़्बीट जगह के तौर पर जानी जाती है। समुद्र तल से 7000 फुट की ऊंचाई पर स्थित एक बेहद ही ख़ूबसूरत और अनछुई जगह है। इस जगह पर आप तरह तरह के पर्यटन स्थलों को देखने के साथ साथ पर्यटन से जुड़ी कैंपिंग, ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग जैसी अन्य गतिविधियों का भी मज़ा ले सकते हैं।
चोपता

चोपता उत्तराखंड की एक ऐसी जगह है जो आपको एक साथ कई तरह के पर्यटन का अनुभव देती है। इसलिए बाहर से आने वाले सैलानियों की सबसे पसंदीदा जगह बन जाती है। कई ऐसे लोग जो पहली बार पहाड़ घूमने का प्लान बनाते हैं वह लोग चोपता को सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं। इस जगह पर आपको हिल स्टेशन के साथ साथ देव दर्शन का सौभाग्य मिल जाता है। इस जगह पर आकर आप ट्रेकिंग, कैम्पिंग के साथ बर्फबारी का भी भरपूर मज़ा ले सकते हैं। साहसिक पर्यटन के शौक़ीन लोगों को चोपता ज़रूर आना चाहिए।
मुक्तेश्वर

मुक्तेश्वर को अपने शांत और ख़ूबसूरत पहाड़ों के लिए जाना जाता है। यह नैनीताल से थोड़ी दूरी पर स्थित होने के नाते सभी की पहुंच में एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। इस जगह पर आकर अपनी छुट्टियों को बहुत ही अच्छे से बिता सकते हैं। इस जगह पर एक शांत और ख़ूबसूरत माहौल मिलने के साथ साथ हिमालय के कई शानदार व्यू देखने को मिलेंगे। अगर आपको नैनीताल की भीड़ से बचना है तो भी इस जगह पर जा सकते हैं।
औली

हिमालय की ख़ूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित औली को अपने यहाँ सर्दियों में होने वाली बर्फ़बारी और ख़ूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसी जगह है जिसे देखने के लिए देश के कोने कोने से लोग आते हैं और इस जगह पर होने वाली तरह तरह की गतिविधियों को भी ख़ूब एंजोय करते हैं। इस जगह पर आप अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ भी आ सकते हैं। इस जगह पर आपको एशिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे भी देखने को मिलेगा।
