तीन दिनों में पांडिचेरी में घूमने लायक प्रमुख जगहें, जानिए क्या-क्या है ख़ास: 3 Day Pondicherry Itinerary 
3 Day Pondicherry Itinerary 

पांडिचेरी की ख़ास बात

यह कभी फ्रांसीसी उपनिवेश हुआ करता था जो वर्तमान में पारंपरिक भारतीय संवेदनाओं के साथ साथ फ्रांसीसी वास्तुकला की झलक को एक साथ प्रस्तुत करता है।

3 Day Pondicherry Itinerary: पांडिचेरी जिसे पुडुचेरी के नाम से भी सम्बोधित करते हैं, हमारे देश का एक बहुत ही ख़ूबसूरत और प्रमुख हिल स्टेशन है जहां पर देश दुनिया भर से सैलानी घूमने और इस जगह को देखने के लिए आते हैं। यह एक ख़ूबसूरत और रोमांटिक डेस्टिनेशन की फ़ील देता है जिसकी वजह से लोग इस जगह पर आते और पांडिचेरी के समुद्री किनारों के बीच में कहीं खो जाते हैं। 

इस जगह पर हर चीज़ का अपना एक आकर्षण है। जैसे कि पांडिचेरी के फ्रेंच क्वार्टर, जिन्हें लोग व्हाइट टाउन के नाम से जानते हैं। इस जगह की सड़कें, औपनिवेशिक घर, इनकी दीवारें, बोगनविलिया से सुसज्जित गेट हैं। इस जगह का खानपान और कैफे एक अलग और ख़ूबसूरत कहानी कहती जान पड़ती हैं। पांडिचेरी में सर्फिंग और स्कूबा डाइविंग भी ख़ूब होती है। यह जगह अपने समुद्र तटों के लिए जितना प्रसिद्ध है, उतना ही अरबिंदो आश्रम जैसी अनोखी जगह के लिए भी जानी जाती है। 

Also read: उदयपुर में 3 दिन क्या करें? यहां देखिए ट्रेवल गाइड और टिप्स

 3 Day Pondicherry Itinerary 
Day 1 – Visit Sri Aurobindo Ashram

श्री अरबिंदो आश्रम : श्री अरबिंदो आश्रम पांडिचेरी की सबसे प्रमुख और लोकप्रिय जगहों में आती है। इस जगह की स्थापना अरबिंदो घोष ने की थी जोकि वर्तमान में ध्यान और अध्यात्म के लिए जानी जाती है। कहा जाता है कि यह आध्यात्मिक अनुभवों को प्राप्त करने की एक बहुत ही प्यारी और उपयुक्त जगह है। इस जगह पर लोग मोक्ष प्राप्ति की इच्छा के साथ रहने के लिए आते हैं। इस जगह पर आकर आप शांति के साथ रह सकते हैं। इस जगह के ध्यान से प्राप्त आध्यात्मिक अनुभव को ले सकते हैं। श्री अरबिंदो आश्रम की शांति आपको सकून देगी। 

समुद्र तटीय सैरगाह : समुद्र तटीय सैरगाह पांडिचेरी के सबसे ख़ास और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह जितना ख़ूबसूरत है उतना ही विविधतापूर्ण। इस जगह पर आकर आप इस खूबसूरत तटीय शहर की उन फ्रांसीसी जड़ों को एक्सप्लोर कर सकते हैं जिसकी छाप अभी भी इस जगह पर दिखाई देती है। का पता लगा सकते हैं। तक़रीबन डेढ़ किलोमीटर तक फैले इस समुद्र तटीय सैरगाह पर आपको कई घूमने लायक़ स्थल मिल जाते है। इस जगह पर जोन ऑफ आर्क और महात्मा गांधी जी की मूर्ति के साथ साथ पुराना हेरिटेज हॉल बाई देखा जा सकता है। 

डुप्लेक्स की मूर्ति : पांडिचेरी के सबसे ख़ास और लोकप्रिय स्थलों में एक नाम डुप्लेक्स की मूर्ति का भी आता है। यह प्रोमेनेड समुद्र के तट पर स्थित जोसेफ फ्रेंकोइस डुप्लेक्स का स्मारक है जोकि फ्रांसीसी शासक हुआ करता था। यह स्मारक 150 वर्ष से भी कहीं ज़्यादा पुराना है। बताया जाता है कि  डुप्लेक्स के नेक काम को देखते हुए फ्रांसीसियों ने 1870 के आसपास उसकी दो मूर्तियां बनवायीं। जिनमें से एक को फ्रांस और दूसरे को भारत के पुदुचेरी में स्थापित किया गया। वर्तमान में यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस जगह को लोग देखने के लिए आते हैं। 

Aai Mandapam
Day 2 – Visit Aai Mandapam

आई मंडपम : आई मंडपम को पार्क स्मारक के तौर पर भी जाना जाता है। यह पांडिचेरी की लोकप्रिय जगहों में गिना जाता है। भारती पार्क के बीचोंबीच खड़ी इस इमारत का निर्माण नेपोलियन III के समय में हुआ था जोकि फ्रांस के सम्राट था। बताया जाता है कि यह स्मारक महिला वैश्या आई की स्मृति में बनाया गया था। आई कहने को तो एक वैश्या थी लेकिन जब शहर में पानी को लेकर तबाही आयी तो जल भंडार बनाने की ख़ातिर अपने घर को ही ध्वस्त कर दिया था। यह इमारत बहुत ही सुंदर है और ग्रीको-रोमन वास्तुकला शैली में बनाई गई है। इस जगह की सज सजावट भी बहुत ही अच्छी तरह से की गई है। इस जगह पर आपको कई ख़ूबसूरत और भव्य फव्वारे देखने को मिल जाएँगे। 

बॉटनिकल गार्डन : पांडिचेरी का बॉटनिकल गार्डन देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। इस जगह को एक बहुत ही आकर्षक फ्रांसीसी उद्यान की तरह से विकसित किया गया है। यह देश विदेशी सैलानियों के लिए एक शांतिपूर्ण और आरामदायक जगह है। इस जगह पर आकर लोग बैठ अथवा आराम कर सकते हैं। मुख्य गेट पर राजसी फ्रांसीसी वास्तुकला की बहुत ही ख़ूबसूरत झलक देखने को मिलती है। इस गार्डेन में हज़ारों प्रकार के पौधे लगे हैं। इन सभी पौधों को अलग अलग खंडों में विभाजित किया गया है। इस जगह पर आकर आपको कई विशाल पेड़ और प्रागैतिहासिक समय की वनस्पतियां देखने को मिल सकती हैं। शामिल हैं। 

चुन्नमबार बोटहाउस : चुन्नमबार बोट हाउस पांडिचेरी के सबसे लोकप्रिय और ख़ूबसूरत पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इस जगह को दक्षिणी भारत के उष्णकटिबंधीय रत्न के तौर पर जाना जाता है। इस जगह पर आकर आप एक बहुत ही ख़ूबसूरत हाउसबोट का अनुभव ले सकते हैं। यह एक तरफ से विदेशी जलधारा से घिरा होने के नाते काफ़ी सुंदर दृश्य उत्पन्न करता है। इस जगह पर आकर आप अपना पूरा दिन नौकायन करते हुए बिता सकते हैं। इस जगह पर आकर आप धूप सेंक सकते हैं, समुद्री किनारों की सैर कर सकते हैं, वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा ले सकते हैं।  

Visit Paradise Beach
Day 3 – Visit Paradise Beach

पैराडाइज़ बीच : आप अपने पांडिचेरी यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत प्लाज पैराडाइसो से कर सकते हैं जिसे लोग पैराडाइज बीच के नाम से जानते हैं। यह बीच पांडिचेरी शहर के बिल्कुल नजदीक चुन्नमबार में स्थित है जोकि अपनी ख़ूबसूरती और आकर्षक के लिए जाना जाता है। पैराडाइज़ बीच की सुनहरी रेत इस जगह पर आने वाले सैलानियों का मन मोह लेती है। वह इस छोटे और एकांत समुद्र तट को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इस जगह पर जाने के लिए आप बैकवाटर पर नौका ले सकते हैं। समुद्र तट के प्रवेश द्वार पर आप ताज़ा नारियल पानी पी सकते हैं। इस जगह से आपको खाने पीने की भी कुछ चीज़ें मिल जाती हैं। 

बेदाग कॉन्सेप्शन कैथेड्रल : बेदाग कॉन्सेप्शन कैथेड्रल पांडिचेरी की एल लोकप्रिय जगह है। यह 300 साल पुराना चर्च अपने सफेद और नीले रंग की वजह से काफ़ी ख़ूबसूरत दिखाई देता है। इस जगह को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। समय के साथ इस जगह की प्रसंगिकता बढ़ी है। हालाँकि यह चर्च नवीकरण और जीर्णोद्धार की तमाम तरह की प्रक्रिया से गुज़र चुका है। बताया जाता है कि पिछले 350 वर्षों में इसे तीन बार ध्वस्त और निर्मित किया गया है। 

ऑरोविले : हमारे देश के तमिलनाडु राज्य के विलुप्पुरम जिले में स्थित ऑरोविले एक प्रायोगिक टाउनशिप है। इस जगह की स्थापना आध्यात्मिक गुरु मीरा अल्फ़ासा ने 1968 में की थी। मीरा अल्फ़ासा को द मदर के नाम से जाना जाता है। इस टाउनशिप को रोजर एंगर ने डिजाइन किया है जोकि एक आर्किटेक्ट थे। वर्तमान में यह एक बहुत ही सुंदर और लोकप्रिय पर्यटन स्थल के तौर पर जाना जाता है।