क्या आप अपनी राशि के अनुसार खानपान करते हैं? अगर नहीं तो आइए जानें कि किस राशि को कौन-सा खानपान करना चाहिए और कैसे –
 
 
मेष
 
  • ऐसे लोगों की अत्यधिक तीखा खाने से परहेज करना चाहिए। 
  • इन्हें ठंडा भोजन नहीं ग्रहण करना चाहिए। 
  • इन्हें भोजन करने में जल्दबाजी से बचना चाहिए।
  • भोजन करते समय मौन रहने से ये क्रोध पर नियंत्रण पा सकते हैं।
  • लाल मिर्च से इन्हें विशेष परहेज रखना आवश्यक है।
  • मेवों की खीर, गाजर का हलुआ, सूजी का हलुआ आपके अनुकूल है।
  • भोजन करते समय ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की आवाज कम से कम हो।
  • अधिक ठंडा पानी अथवा अधिक गर्म चाय इत्यादि का सेवन न करें।
  • कच्ची सब्जियां व पके फल आपको अतिरिक्त लाभ दे सकते हैं।           
 
 वृष
 
  • परिजनों से सुख प्राप्त करने के लिए आप बाजार से पपीता लाएं व उसके बीज निकालकर अपने पास रखें व पपीता परिजनों को खिला दें, यह क्रिया मास में दो बार करें।
  • रात्रि का भोजन जल्दी कर लें। शयन से कम से कम डेढ़ घंटा पूर्व तक आपको भोजन कर लेना चाहिए।
  • जीवन में उन्नति पाने के लिए आपको भोजन से पूर्व कुछ न कुछ मीठा खाना चाहिए।
  • आपके लिए अपने परिवार के साथ बैठकर भोजन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
  • कभी-कभी मखानों की खीर बनाकर खाएं अथवा खिलाएं।
 
मिथुन
 
  • आपको भोजन करते समय ध्यान रखना चाहिए कि आप भली-भांति चबाकर खा रहे हैं अथवा नहीं। यदि नहीं तो आपको अपनी आदत बदलनी चाहिए तभी आप लाभान्वित हो सकेंगे।
  • आपको दूसरों का जूठा भोजन भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। अन्यथा आपको लाभ की अपेक्षा हानि ही होगी।
  • आपको घर में पकाया भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। 
  • आप जमीन पर बैठकर भोजन न करें, अपितु आसन आदि का उपयोग करें।
  • खाना खाते समय सिर्फ खाने पर ही ध्यान दीजिए, अर्थात खाना खाते समय कोई और कार्य न करें।
 
 
कर्क 
 
  • आपको कभी-कभी अपने जीवनसाथी के साथ एक ही थाली में भोजन करना चाहिए। इससे  आपमें आपस में प्रेम व सौहार्द तो बढ़ेगा ही संतान भी कन्या की अपेक्षा पुत्र हो सकती है।
  • आपको भोजन के प्रति अरुचि नहीं दिखानी चाहिए और ना ही भोजन में मीन-मेख निकालनी चाहिए।
  • आप अपनी थाली में से तीन कौर निकालकर दोनों को हाथ लगाएं और घर से बाहर पक्षियों के लिए डालें।
  • आपको बिस्तर पर बैठकर भोजन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
 
 
 सिंह 
 
  • आपको भुने हुए चने, मुरमुरे अथवा चबाकर खाई जाने वाली नमकीन चीजें अपने घर अथवा ऑफिस आदि में रखने चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर खा सके।
  • आपको भोजन से पूर्व ही जल पीना चाहिए। 
  • आपको शनि संबंधी भोजन सामग्रियों का त्याग करना चाहिए।
  • आपको बाजरा व बाजरे से बनी चीजें भूलकर भी नहीं खानी चाहिए।
  • आपको अपनी भोजन की थाली जमीन पर न रखकर किसी आसन आदि पर रखनी चाहिए।
 

कन्या

  • आपको भोजन करते समय मौन रखना चाहिए व धीरे-धीरे खाना चाहिए।
  • अाप अपने भोजन की रुचियों के प्रति अडिगता त्याग कर लचिलापन अपनाएं व सब कुछ खाने का प्रयास करें।
  • आपको बासी भोजन करने से बचना अनिवार्य होगा।
  • आपको गुड़ व गुड़ से बनी चीजों से परहेज करना चाहिए।
  • आपको तांबे की थाली में भोजन नहीं करना चाहिए।

 

 
अन्य 5 राशियों के बारें में जानने के लिए अगले पेज पर जाएं…..
 
 
 
 
 
तुला
 
  • आपको कभी-कभी अकेले बैठकर भी भोजन करना चाहिए।
  • आपको कभी-कभी मीठा भी खाना चाहिए।
  • आपको गरम तासीर वाली वस्तुएं खाने से बचना चाहिए।
  • आपको गर्मागर्म व ताजा भोजन ही खाना चाहिए।
  • आपको गुड़ व गुड़ की मिठाइयां नहीं खानी चाहिए।
  • आपको सूर्य, चंद्रमा व मंगल की भोजन सामग्री से परहेज रखना चाहिए।
 
 
 
वृश्चिक
 
  • सप्ताह में एक दिन गुड़ की मीठी रोटी बनाकर पक्षियों के लिए डालें।
  • आपको गर्मागर्म चाय, कॉफी, सूप नहीं पीना चाहिए। बेहतर होगा यदि थोड़ा ठंडा करके पीयें।
  • आपको अपने खाने की गति धीमी करनी चाहिए, इससे आप में धैर्य व संयम का समावेश होगा।
  • आपको शनि संबंधी भोजन सामग्री से परहेज रखना चाहिए।
  • आपको चावल, परमल, पेठा, केला, संतरा आदि ग्रहण करना चाहिए।
 
 
धनु
 
  • आपको खड़े होकर भोजन करने से बचना चाहिए।
  • आपको कभी-कभी दूध में हल्दी डालकर पीना चाहिए व साथ में केसर भी डालें।
  • आपको अनार का जूस सप्ताह में दो दिन अवश्य पीना चाहिए।
  • आपको कच्ची सब्जियां सलाद के रूप में खाने से निश्चय ही स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।
  • प्रात:काल दो बादाम गिरि खूब चबाकर खाएं।
  
 
मकर
 
  • आपको चाहिए कि आप निर्विचार होकर भोजन करें।
  • आप कोशिश करें कि आपकी थाली में जूठा खाना न बचे।
  • आप अपना भोजन निश्चित समय सीमा में ही करें तो लाभकारी रहेगा।
  • आप भोजन से पूर्व दो घूंट पानी अवश्य पीयें।
  • आपको तरी वाला भोजन अधिक से अधिक खाना चाहिए।
  • आपको गैस उत्पन्न करने वाली भोजन सामग्री से बचना चाहिए।
 
कुंभ
 
  • भोजन प्रारंभ करने से पूर्व थाली को छूकर मां अन्नपूर्णा को नमस्कार करके आभार प्रकट करें।
  • बुधवार को कन्याओं को मेहंदी बांटें।
  • शनिवार को शनि संबंधी भोजन सामग्री का दान करें व स्वयं न खाएं।
  • मित्रों व सहयोगियों को गुलाबजामुन खिलाएं।
 
मीन
 
  • आपको सूप आदि का सेवन अधिकाधिक करना चाहिए।
  • आपको दाल का पानी, सब्जियां उबालकर उनका पानी पीना चाहिए।
  • आपको काली मिर्च, लहसुन, अदरक आदि का सेवन कम से कम करना चाहिए।
  • आपको रसेदार फल खाने चाहिए।
  • आपको बीज वाले फलों व सब्जियों से परहेज रखना चाहिए।
  • छिलके वाली दालों से भी परहेज रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।