Summary: कम जगह की समस्या खत्म
फ्लैट कल्चर में जगह की कमी को देखते हुए, लिविंग रूम में इन-बिल्ट स्टोरेज वाले फर्नीचर और ओवरसाइज़ स्टाइलिश बास्केट्स का उपयोग करना सबसे स्मार्ट उपाय है
Storage Ideas:आजकल फ्लेट कल्चर का जमाना है। ऐसे में अक्सर वे लोग जो बहुत बहुत बड़े घरों में रहने के आदी रहे हैं वो जगह की कमी की वजह से जूझ रहे होते हैं। लेकिन अगर आपका घर छोटा है। या फिर आपके पास सामान बहुत ज्यादा है तो समय है अपने लिविंग रूम के उन 4 सीक्रेट स्टोरेज की जगह को यूज करने का। जिनका उपयोग आप नहीं कर पाए हैं। आपके लिविंग रूम में स्टोरेज की काफी क्षमता है। बस आप उसे समझें और इस्तेमाल करें। यहां तक कि आपका स्टोरेज एक डेकोर के तौर पर भी काम कर सकता है।
फर्नीचर में स्टोरेज

आजकल सेंटर टेबिल, सोफा और यहां तक कि स्टूल्स में भी स्टोरेज की सुविधा मिलने लगी है। आप जब भी लिविंग रूम का फर्नीचर लें इस बात का ध्यान रखें कि उसमें स्टोरेज होना चाहिए। इस स्टोरेज का इस्तेमाल आपको समझदारी से करना हैं। इनमें आपको ऐसी चीजें रखनी हैं जो कि इस्तेमाल में आने वाली हों लेकिन दिखें भी नहीं। आप इसमें बच्चों या पैट के खिलौने, बोर्ड गेम और पजल्स, यहां तक कि पिलो कवर भी रख सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी योगा एक्सेसरीज, हीटिंग पैड और बैक मसाजर भी इसमें रख सकते हैं।
ओवर साइज स्टाइलिश बास्केट
अगर आपके पास ऐसा कोई फर्नीचर नहीं है और ना ही आपका फर्नीचर चेंज करने का कोई ईरादा है तो भी आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप ओवर साइज बास्केट्स का उपयोग उन चीजों को रखने के लिए कर सकते हैं जिनके बारे में ऊपर बताया गया है। अगर सामान ज्यादा है तो आप दो बास्केट्स का उपयोग कर लें। इन्हें लिविंग रुम के कॉर्नर में एडजस्ट कर लें। बस इन्हें लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह आपकी लिविंग रुम के इंटीरियर से मैच होनी चाहिएं। यह बहुत आसानी से मार्केट में मिल जाएंगी। स्टाइलिश होने के साथ साथ यह बजट फ्रैंडली भी होती हैं।
शेल्फ बास्केट
बहुत से लिविंग रुम में ओपन शेल्फ होती हैं। ऐसे में उनमें सामान रखने का अच्छा तरीका है कि आप शेल्फ बास्केट रखें। ऑनलाइन या ऑफ लाइन यह आपको बड़ी ही आसानी से मिल जाएंगी। इसमें आप अपनी बुक्स से लेकर मोबाइल चार्जर, कॉफी कोस्टर, रुम स्प्रे, कैंडल्स जैसी चीजें आराम से स्टोर कर सकते हैं। यह शेल्फ बास्केट लिविंग रुम के इंटीरियर का ही एक हिस्सा लगेंगी।
वर्टिकल स्पेस का भी करें इस्तेमाल

अक्सर लिविंग रुम में वर्टिकल स्पेस पर कम ध्यान दिया जाता है। आप खाली पतली दीवारों पर पतली और ऊंची शेल्फ यूनिट, बुक शेल्फस का भी उपयोग कर सकती हैं। इसके अलावा दरवाज़ों के पीछे के ऑर्गेनाइज़र, और सजावट के साथ-साथ स्टोरेज देने वाले मल्टी-टास्किंग डेकोर का इस्तेमाल भी आप कर सकती हैं।
अगर इन तरीकों को फॉलो करेंगी तो आपका लिविंग रुम साफ सुथरा और खूबसूरत नजर आएगा। इसके साथ ही हर चीज अपनी जगह पर व्यवस्थित नजर आएगी। आपको ऐसा लगेगा जैसे कि अचानक से घर में जगह दोगुनी हो गई है।
