घी के ये उपाय दूर करेंगे जीवन के सभी कष्ट, घर में बनी रहेगी सुख-शांति, जानें कैसे?: Ghee Vastu
Ghee Vastu Upay

Ghee Vastu : भारतीय संस्कृति में घी का विशेष महत्व है। घर में बनने वाले व्यंजनों से लेकर पूजा पाठ में भी घी का अहम स्थान होता है। हिंदू धर्म शास्त्रों में गाय के घी को अमृत समान बताया गया है। घी ना केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि घी से व्यक्ति का भाग्य भी चमक सकता है। शास्त्रों में घी से जुड़े ऐसे ही कई उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाकर आप अपने जीवन में सुख—समृद्धि व सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। साथ में सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। आज हम आपको घी के कुछ ऐसे उपाय ही बतायेंगे, जिन्हें आजमाकर आप अपने जीवन को सरल बना सकते हैं।

वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए

Ghee Vastu

शादी के बाद बहुत बार पति पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति बन जाती है। घरों में आपसी कलह के कारण घर की शांति भंग हो जाती है। जिसके कारण घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ती है। ऐसे में घी का उपाय आपके दांपत्य जीवन में मिठास घोलने में मददगार साबित होगा। शास्त्रों के अनुसार, रात को सोने से पहले बर्तन साफ करने के स्थान को साफ करके वहां घी का दीपक जलाकर रखें। इस उपाय से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिसके कारण घर का माहौल खुशनुमा बनता है और पति—पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहती है।

धन संपदा के लिए

vastu tips for home

अगर आपकी आर्थिक स्थिति खराब चल रही है और आपको धन लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है तो आपको अपने घर के मुख्य दरवाजे पर प्रतिदिन देशी घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको आर्थिक तंगी से जूझना नहीं पड़ेगा।

उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए

vastu tips

अगर आपके घर के सदस्य हमेशा बीमार रहते हैं या घर का कोई ऐसा सदस्य जो लंबे समय से ही बीमारी से पीड़ित हैं, तो यह उपाय आपको जरूर आजमाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, आपको बीमार सदस्य के कमरे में घी में केसर के कुछ रेशे डालकर दीपक जलाना चाहिए। यह उपाय आपको हर रोज शाम के समय में करना है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है तथा उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

वातावरण को शुद्ध करने के लिए

यदि घर का वातावरण शुद्ध और शांत रहता है तो घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है तो घर का माहौल और वातावरण भी प्रभावित होता है। इसके लिए घर में गाय के घी से हवन करना चाहिए। प्रतिदिन घर में घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे हवा शुद्ध रहती है तथा हवा में मौजूद जीवाणु भी नष्ट हो जाते हैं। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए वातावरण को शुद्ध करने के लिए घर में गाय के घी से हवन इत्यादि कार्य करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: वास्तु अनुसार कैसा हो आपका किचन: Kitchen Vastu Tips