Smart chef Tips- डिनर का स्वाद बढ़ा देंगी ये 9 ग्रेवी, रोटी के साथ जरूर करें ट्राई
Kitchen Vastu Tips and Ideas

वास्तु अनुसार कैसा हो आपका किचन-Vastu Tips for Kitchen :

हम महिलाओं का ज्यादातर समय किचन में ही गुजरता है I रसोई घर का एक ऐसा स्थान जहाँ से घर के लोगों को ऊर्जा मिलती हैI क्यूंकि इस स्थान पर खाना बनता है, और जहाँ माँ अन्नपूर्णा का वास माना जाता है I

Kitchen Vastu Tips: किचन किसी भी घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है I हम महिलाओं का ज्यादातर समय किचन में ही गुजरता हैI रसोई घर का एक ऐसा स्थान जहाँ से घर के लोगों को ऊर्जा मिलती है क्योंकि इस स्थान पर खाना बनता है और यहाँ माँ अन्नपूर्णा का वास माना जाता हैI घर का ये हिस्सा अगर सही स्थान पर ना बना हो, तो घर के लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ता हैI इसलिए रसोई का वास्तु अनुसार होना बहुत ही जरूरी होता है, जिससे घर के लोगों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़े I

बहुत से लोग घर तो बना लेते है, लेकिन खाना बनाने के लिए किचन के स्थान का ध्यान नहीं रखते है, फिर बाद में चलकर उन्हें पछताना पड़ता है। वास्तु अनुसार बना किचन घर में खुशहाली लाता हैंI इसलिए, किचन बनाते समय वास्तु का ध्यान रखना आवश्यक होता है I चलिये आज इस लेख में जानते हैं कैसा हो आपका वास्तु अनुसार किचन।

यह भी देखे-इन टिप्स को अपनाकर बगीचे से घास-फूस हटाएं

Kitchen Vastu Tips: किचन की दिशा

Kitchen Vastu Tips
Kitchen Direction

रसोई घर हमेशा आग्नेय कोण यानि दक्षिण पूर्व दिशा में होनी चाहिएI वास्तु अनुसार, घर की इस दिशा में रसोई का होना शुभ माना जाता है I इस दिशा में अग्नि यानि ऊर्जा का वास होता है , लेकिन किसी कारणवश आप किचन यहाँ नहीं बना पाते, तो दूसरी उत्तम दिशा मध्य पूर्व या उत्तर पश्चिम में आप रसोई बना सकते हैं I

खिड़कियों की दिशा

Kitchen Vastu Tips and ideas
Window Direction

किचन में हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि यहाँ पर्याप्त रोशनी हो साथ ही हवादार भी हो I वास्तु अनुसार रसोई की खिड़कियां पूर्व या उत्तर दिशा में होनी चाहिए I

किचन का रंग

Kitchen Vastu Ideas
The color of the Kitchen

किचन की दीवारों का रंग हमेशा हल्का होना चाहिएI वास्तु अनुसार रसोई के दीवार और अलमारी का रंग पीले या नारंगी रंग के हों. तो शुभफलदायक होंगेI काले या नीले रंग के उपयोग किचन में ना करें I

चूल्हे का स्थान

Stove Direction
Place of Stove

वास्तु के अनुसार रसोई में चूल्हा हमेशा आग्नेय कोण में होना चाहिएI चूल्हा ऐसे रखें की खाना पकाते वक्त आपका मुंह पूर्व दिशा में हो I

किचन सिंक का स्थान

Vastu tips for kitchen
Vastu Tips for kitchen sink

वास्तु अनुसार किचन में सिंक और पीने के पानी का स्थान हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए I अग्नि और जल को को एक जगह रखने से वास्तु दोष होता हैI इसलिए एक ही जगह चूल्हा और सिंक ना रखें I

बिजली के उपकरणों का स्थान

Electrical Equipment tips
Place of Electrical Equipment

बिजली के उपकरण जैसे गैस,माइक्रोवेव, स्टोव को दक्षिण पूर्व दिशा में और फ्रिज को उत्तर-पश्चिम में रख सकते हैं I अग्नि और ऊर्जा से संबंधित सभी उपकरणों को वास्तु अनुसार दक्षिण पूर्व में ही रखें I वास्तु अनुसार अग्नि उपकरणों को रखने से उपकरण खराब नहीं होते और दुर्घटना होने का भी खतरा नहीं होता है I

अनाज और मसालों का स्टॉक

Cereal Vastu tips
Place of Cereal

वास्तु अनुसार किचन में अनाज का भंडारण हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में करना चाहिए I इस दिशा में रखने से कभी भी घर मे अनाज की कमी नहीं होती I

किचन से जुड़े अन्य वास्तु टिप्स

Kitchen Vastu Ideas
Kitchen Vastu Tips
  • किचन हमेशा व्यवस्थित साफ सुथरा सजा कर रखें I
  • सीढ़ी के नीचे किचन का निर्माण न कराएं I
  • ईशान कोण,दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम में किचन कभी ना बनाएं I
  • किचन का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर दिशा में बनाएं I
  • डस्टबिन को किचन के बाहर ही रखें I

किचन के ये वास्तु टिप्स को अपनाकर आप अपने घर में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं I