how to keep the room cool in summer without ac
how to keep the room cool in summer without ac

Overview:

तेज धूप और लू के कारण लोग घर से निकलने में हिचकिचा रहे हैं। लेकिन समस्या ये है कि अब घर के अंदर भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिनभर एसी और कूलर में रहना भी संभव नहीं है।

how to keep the room cool in summer without ac(Keep your Home Cool): प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि गर्मी इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार भारत के कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। तेज धूप और लू के कारण लोग घर से निकलने में हिचकिचा रहे हैं। लेकिन समस्या ये है कि अब घर के अंदर भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिनभर एसी और कूलर में रहना भी संभव नहीं है। हालांकि कुछ देसी तरीके अपनाकर आप घर को ठंडा रख सकते हैं।

1. छत पर करवाएं चूने की पुताई

घरों के तपने का सबसे बड़ा कारण है छत का गर्म होना।
The biggest reason for houses getting heated is the heat of the roof.

घरों के तपने का सबसे बड़ा कारण है छत का गर्म होना। इस परेशानी से चूना आपको राहत दिला सकता है। चूना प्राकृतिक ठंडक देने वाला तत्व है। सफेद रंग की वजह से यह सूरज की किरणों को परावर्तित करता है। जिससे छत गर्म नहीं होती और घर ठंडा रहता है।

2. इस्तेमाल करें ब्लैकआउट पर्दे

गर्मी में सीधी धूप से घर ज्यादा गर्म होता है। ब्लैकआउट कर्टेन्स, ब्लाइंड या मोटे पर्दे सूरज की किरणों को रोककर घर को ठंडा बनाए रखते हैं। आप चाहें तो इन पर्दों पर पानी भी छिड़क सकते हैं, जिससे और ज्यादा ठंडक मिलती है। ब्लैकआउट कर्टेन्स बहुत ही बजट फ्रेंडली विकल्प हैं।

3. लगवाएं ग्रीन शेड नेट्स

घर को कम बजट में ठंडा रखने का सबसे बेहतरीन तरीका है ग्रीन शेड नेट्स। छत या बालकनी पर लगाए जाने वाले ग्रीन नेट्स सूर्य की किरणों को सीधे प्रवेश करने से रोकते हैं। इससे छत और कमरा दोनों कम गर्म होते हैं।

4. छत पर करवाएं वाटरप्रूफिंग

वाटरप्रूफिंग आपके घर को दो तरीके से सेफ रखता है। इससे घर में नमी नहीं आती। साथ ही यह एक एक्स्ट्रा इन्सुलेशन लेयर के तौर पर काम करता है। इससे गर्मी का असर कम होता है। घर में ठंडक बनी रहती है।

5. छत पर करें छिड़काव

घर को ठंडा रखने का यह तरीका बरसों से हमारे घरों में काम में लिया जा रहा है। आज भी यह उतना ही असरदार है। शाम के समय आप छत और आंगन में पानी का छिड़काव जरूर करें। इससे गर्मी भाप बनकर उड़ जाती है और घर तुरंत ठंडा होता है।

6. लगाएं एग्जॉस्ट फैन

अक्सर लोग किचन और बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन लगाते हैं, लेकिन कमरों में नहीं लगाते। लेकिन यह गलत है। आपके कमरे में एग्जॉस्ट फैन नहीं है, तो जरूर लगवाएं। अगर आप कूलर यूज कर रहे हैं तो एग्जॉस्ट फैन कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालने में मदद करेगा। जिससे अंदर ठंडक बनी रहती है।

7. रखें पानी से भरी बाल्टी

कभी-कभी छोटी ट्रिक्स भी बहुत काम आती हैं। यह भी एक ऐसा ही तरीका है। आप कमरे में पानी से भरी बाल्टी या बर्तन रखें। इससे वाष्पीकरण के कारण नमी बनी रहती है। आपको हवा ठंडी लगेगी। साथ ही तापमान भी थोड़ा नियंत्रित रहेगा। यह तरीका आपको एसी के दुष्प्रभावों से भी बचाएगा।

8. लगाएं ठंडे पानी का पोछा

दिन में एक-दो बार ठंडे पानी से पोछा लगाने से फर्श ठंडा होता है।
Mopping the floor with cold water once or twice a day cools the floor.

दिन में एक-दो बार ठंडे पानी से पोछा लगाने से फर्श ठंडा होता है। घर में राहत महसूस होती है। साथ ही हल्के और सफेद रंग के पर्दे, चादर और तकिए उपयोग में लें। इससे ठंडक का एहसास होता है।

9. लाइटिंग पर दें ध्यान

गर्मी में घर की लाइट पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। ज्यादा वॉट के बल्ब गर्मी पैदा करते हैं। इनके बजाय एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करें इससे बिजली का बिल भी कम आता है और ये गर्मी भी नहीं बढ़ाते।

10. लगाएं इंडोर प्लांट्स

नासा की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोर पौधे कमरे के तापमान को कम करने में मदद करते हैं। ये हवा को नमी देते हैं और ताजगी का एहसास कराते हैं। इसलिए घर में मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, एरिका पाम, पीस लिली, स्वार्ड फर्न आदि पौधे लगाएं।

ये टिप्स जरूर अपनाएं

इन सभी उपायों के साथ ही कुछ अन्य छोटे उपाय भी काम आ सकते हैं। सुबह और शाम के समय खिड़कियां खोलें ताकि ताजी हवा अंदर आ सके, लेकिन दोपहर में इन्हें बंद कर दें। खस की चटाई खिड़की पर लगाएं और उसमें पानी डालें। इससे घर ठंडा रहेगा। अगर कूलर इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे छांव में रखें और पानी में बर्फ डालें।

Tagged:

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...