इन 5 तरीकों से नकली मसालों की करें पहचान
Adulteration in Spices : मसालों में होने वाली मिलावट की पहचान करने के लिए आप कुछ आसान से तरीकों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें नकली मसालों की पहचान?
Adulteration in Spices : भारतीय किचन में मसालों का प्रयोग काफी ज्यादा किया जाता है। मसालों से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी हेल्दी माने जाते हैं। लेकिन अगर आप मिलावटी मसालों का प्रयोक कर रहे हैं, तो यह फायदे पहुंचाने के बजाय शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जी हां, मिलावटी मसालों के सेवन से स्वास्थ्य को कई तरह के नुकसान होने की संभावना होती है। इसलिए अगर आप बाजार में मसाले खरीदने जाएं, तो इसमें होने वाले मिलावटों की पहचान जरूर करें। आइए जानते हैं नकली मसालों की किस तरह पहचान करें?
Also read: खानपान में छोटा-सा भी बदलाव कम करता है वजन
हल्दी की पहचान

हल्दी में मिलावट होने पर आप पानी की मदद से इसकी पहचान कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में हल्दी पाउडर डालें। असली हल्दी नीचे बैठ जाएगी और नकली हल्दी या मिलावट वाले पाउडर पानी में घुल जाएंगे, जिससे पानी का रंग बदल सकता है।
मिलावटी लाल मिर्च पाउडर की पहचान
मिलावटी लाल मिर्च पाउडर की पहचान करने के लिए एक गिलास पानी में लाल मिर्च पाउडर डालें। असली मिर्च पानी के नीचे बैठ जाएगी और नकली या मिलावटी मिर्च पानी के ऊपर तैर सकती है या पूरी तरह से घुल सकती है।

धनिया पाउडर की पहचान
धनिया पाउडर को सूंघकर आप इसकी पहचान कर सकते हैं। असली धनिया पाउडर की गंध ताजा और तेज होती है। नकली पाउडर में मिलावट के कारण इसकी गंध कमजोर या अजीब सी हो सकती है।

जीरे की ऐसे करें पहचान
जीरे के रंग से आप इसकी पहचान कर सकते हैं। असली जीरा गहरे भूरे रंग का होता है। नकली जीरा हल्के भूरे या काले रंग का हो सकता है, जिसमें चमक भी हो सकती है। इसके अलावा जीरे को साबुन के घोल में डालें। अगर घोल में झाग बनने लगे तो जीरे में मिलावट हो सकती है।

काली मिर्च की पहचान

काली मिर्च को हाथों से दबाकर इसकी पहचान की जा सकती है। असली काली मिर्च के दाने कड़े होते हैं। नकली काली मिर्च के दाने नरम और हल्के हो सकते हैं। अगर दानों को दबाने पर वे आसानी से टूट जाएं, तो उनमें मिलावट हो सकती है।
