Overview: साइबर ठंगों से खुद को कैसे बचाएं?
Cyber safety for women: दुनिया लगातार डिजिटल हो रही है। इसके साथ ही कई तरह के खतरे भी बढ़ रहे हैं। डिजिटल वर्ल्ड के साथ साइबर क्राइम भी बढ़ता जा रहा है। बहुत सी महिलाएं साइबर अपराधों का शिकार बन रही हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं अपने रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए इंटरनेट का उपयोग करती हैं। 18-24 वर्ष की युवा महिलाएं, अनुपातहीन रूप से उच्च स्तर पर कुछ गंभीर प्रकार के उत्पीड़न का अनुभव करती हैं। इनमें से 26% युवा महिलाओं का ऑनलाइन पीछा किया गया है, और 25% ऑनलाइन यौन उत्पीड़न का लक्ष्य थीं।
Cyber Safety for Women: दुनिया लगातार डिजिटल हो रही है। इसके साथ ही कई तरह के खतरे भी बढ़ रहे हैं। डिजिटल वर्ल्ड के साथ साइबर क्राइम भी बढ़ता जा रहा है। बहुत सी महिलाएं साइबर अपराधों का शिकार बन रही हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं अपने रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए इंटरनेट का उपयोग करती हैं। 18-24 वर्ष की युवा महिलाएं, अनुपातहीन रूप से उच्च स्तर पर कुछ गंभीर प्रकार के उत्पीड़न का अनुभव करती हैं। इनमें से 26% युवा महिलाओं का ऑनलाइन पीछा किया गया है, और 25% ऑनलाइन यौन उत्पीड़न का लक्ष्य थीं।
इंटरनेट की बढ़ती पहुंच और मोबाइल एप्लीकेशन्स से जरिए डाटा लीक होने से महिलाओं को लेकर साइबर क्राइम का जोखिम बढ़ रहा है, इसलिए खतरों के प्रति सचेत रहना महत्वपूर्ण है। अगर आप भी साइबर क्राइम का शिकार हो चुकी हैं और इससे बचाव के तरीके जानना चाहती हैं, तो हम आपको बताएंगे कैसे साइबर क्राइम से खुद को बचाया जा सकता है?
पासवर्ड शेयर ना करें

तीन में से दो लोगों का मानना है कि अपने ईमेल पासवर्ड को किसी दोस्त के साथ शेयर करना जोखिम भरा है। यह डर वाजिब है। दोस्त जानबूझकर आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकते, वे गलती से या किसी दुश्मनी में आकर आपका पासवर्ड किसी को बता सकते हैं। भूल से भी अपने किसी भी पासवर्ड को किसी के भी साथ शेयर ना करें। ये आपको भारी नुकसान पहुंचा सकता है।
वेबकैम कनेक्टेड न छोड़ें
ऐसे बहुत से ऐप हैं जो आपके कैमरे को चालू कर सकते हैं और आपकी जानकारी के बिना आपकी हरकतों को चुपके से रिकॉर्ड कर सकते हैं। सावधानी के तौर पर कैमरे के एक्सेस को disabled करें और जब इस्तेमाल न हो तो अपने कैमरे के लेंस को बंद या ढका हुआ रखें।
ऑनलाइन फ्रेंड्स से कभी अकेले ना मिलें

अक्सर लोगो को ऑनलाइन प्यार हो जाता है और कई बार बहुत गहरी दोस्ती भी। आजकल इस तरह से क्राइम करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में किसी से ऑनलाइन दोस्ती होने पर हमेशा अपने दोस्तों और परिवार को बताएं कि आप कहां जा रहे हैं और किससे मिल रहे हैं। किसी भीड़ भरे कॉफी शॉप या मॉल में उस व्यक्ति से मिलें।
अपनी पर्सनल जानकारी ओपन ना रखें
सोशल मीडिया साइट्स पर बहुत से दुष्ट लोग हैं, जो अनजान महिलाओं से दोस्ती करने की कोशिश करते हैं। अपने ठिकाने और लाइफस्टाइल के बारे में पोस्ट करने में सावधानी बरतें। स्टॉकर एक साधारण तस्वीर या स्टेटस अपडेट के जरिए आप तक पहुंचने के तरीके ढूंढ़ सकते हैं। अपने कैमरे में जियोटैगिंग को disabled करें। किसी भी डिवाइस में ‘लोकेशन सर्विस’ Able होने से किसी भी समय आपकी लोकेशन के लीक होने का जोखिम होता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करें
अपने सिस्टम में समय-समय पर सिक्योरिटी अपडेट और पैच अपडेट करते रहें। ये खतरों को दूर रखते हैं। चाहे आप कितने भी व्यस्त क्यों न हों, उन्हें हमेशा इंस्टॉल करें।
