I’m a Celebrity स्टार तुलिसा कॉन्टोस्टावलोस ने किया अपनी सेक्सुअलिटी का खुलासा, जानें Demisexuality क्या है?: What is Demisexuality
Tulisa Contostavlos

Overview: Demisexuality क्या है? जानें इसके बारे में सबकुछ

What Is Demisexuality: आई एम ए सेलेब्रिटी…गेट मी आउट ऑफ हियर! के लेटेस्ट सीजन के दौरान, इंग्लिश सिंगर-सॉन्ग राइटर तुलिसा कॉन्टोस्टावलोस ने शेयर किया कि वह खुद को एक डेमिसेक्सुअल के रूप में पहचानती हैं। 36 वर्षीय तुलिसा ने खुलासा किया कि वह शायद ही कभी डेटिंग ऐप का उपयोग करती हैं और कभी भी किसी ट्रेडिशनल डेट पर नहीं गई हैं। सिंगर कहती हैं, "मुझे लगता है कि मैं डेमिसेक्सुअल हूँ- मुझे किसी के साथ एक गहरा भावनात्मक बंधन चाहिए । मुझे वास्तविक गहराई चाहिए। मैं धीमी गति से जलने वाली हूं और तीन साल से अधिक समय से अविवाहित हूं।"

What Is Demisexuality: आई एम ए सेलेब्रिटी…गेट मी आउट ऑफ हियर! के लेटेस्ट सीजन के दौरान, इंग्लिश सिंगर-सॉन्ग राइटर तुलिसा कॉन्टोस्टावलोस ने शेयर किया कि वह खुद को एक डेमिसेक्सुअल के रूप में पहचानती हैं। 36 वर्षीय तुलिसा ने खुलासा किया कि वह शायद ही कभी डेटिंग ऐप का उपयोग करती हैं और कभी भी किसी ट्रेडिशनल डेट पर नहीं गई हैं। सिंगर कहती हैं, “मुझे लगता है कि मैं डेमिसेक्सुअल हूँ- मुझे किसी के साथ एक गहरा भावनात्मक बंधन चाहिए । मुझे वास्तविक गहराई चाहिए। मैं धीमी गति से जलने वाली हूं और तीन साल से अधिक समय से अविवाहित हूं।”

क्लिप में, तुलिसा अपने साथियों के सामने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुल कर बात करती हैं, वह बताती है कि किसी के साथ डेटिंग करने का विचार “मुझे फिजिकली बीमार फील कराता है” और यहां तक ​​कि मुझे इसके बारे में सोचकर भी “उल्टी करने” का मन करता है।

Also read: Shalini Passi का ब्यूटी सीक्रेट हुआ लीक, इस खास डिटॉक्स पाउडर के सेवन से दिखती हैं जवां और खूबसूरत

डेमिसेक्सुअलिटी क्या है?

तुलिसा ने आई एम ए सेलेब्रिटी…गेट मी आउट ऑफ हियर! के अपने एक साथी के साथ बातचीत के दौरान कहा, “मैं बहुत ज्यादा कामुक व्यक्ति नहीं हूं। मेरे लिए, यह सब किसी के साथ संबंध और भावनाओं के बारे में है, जो मुझे उन्हें उस तरह से व्यक्त करने के लिए प्रेरित करता है।”

द इंडिपेंडेंट के अनुसार , डेमिसेक्सुअलिटी एक यौन ऑरिएंटेशन है, जहां व्यक्ति को यौन आकर्षण महसूस करने के लिए एक मजबूत भावनात्मक संबंध की आवश्यकता होती है। यह एसेक्सुअल स्पेक्ट्रम के अंतर्गत आता है, जहां यौन आकर्षण कम बार होता है या केवल विशिष्ट परिस्थितियों में होता है, जैसे कि गहरी भावनात्मक अंतरंगता की उपस्थिति।

इमोशनल एटैचमेंट है जरूरी

“डेमिसेक्सुअल” शब्द को 2006 में एसेक्सुअल विजिबिलिटी एंड एजुकेशन नेटवर्क (एवीईएन) द्वारा अलैंगिकता और यौन आकर्षण के अनुभवों के बीच एक मिडल पाथ को समझाने के लिए पेश किया गया था। यह शारीरिक आकर्षण के लिए इमोशनल एटैचमेंट की प्राथमिकता को दिखाता है।

कई रिलेशनशिप और डेटिंग कोच का कहना है कि डेमिसेक्सुअल लोग संबंध बनाने में समय लेते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे फिजिकल एफेक्शन के खिलाफ हैं। डेमिसेक्सुअल लोग आम तौर पर तब आलिंगन, गले लगना और सेक्स का आनंद लेते हैं, जब वे किसी के प्रति रोमांटिक रूप से रुचि रखते हैं।

कितनी है डेमिसेक्सुअल आबादी

Sex Tips for Newly Married
What is the demisexual population

डेमिसेक्सुअल लोगों के बीच भावनात्मक संबंध बनाने में लगने वाला समय काफी अलग-अलग होता है। कुछ लोगों के लिए, यह बंधन जल्दी विकसित हो सकता है, जबकि कुछ लोगों को इसमें सालों भी लग सकते हैं।

Also read: 51 की उम्र में इसलिए ग्लैमरस दिखती हैं मलाइका अरोड़ा, जानिए सेहत के 9 चैलेंज: Malaika Arora Fitness

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि विश्व स्तर पर कितने लोग डेमिसेक्सुअल के रूप में पहचान करते हैं, 2021 की ब्रिटिश जनगणना ने बताया कि यूके की आबादी का केवल 0.06 प्रतिशत हिस्सा ही अलैंगिक के रूप में पहचान करता है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...