Malaika Arora Fitness
Malaika Arora Fitness Tips

Overview:

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नवंबर महीने का हेल्थ गोल शेयर किया। साथ ही यह भी बताया कि किन फिटनेस रूल्स को फॉलो करके वह शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रहेंगी।

Malaika Arora Fitness: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 51 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से सभी को हैरान कर देती हैं। फिटनेस फ्रीक मलाइका योग और मेडिटेशन के साथ ही जिम में भी घंटों पसीना बहाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नवंबर महीने का हेल्थ गोल शेयर किया। साथ ही यह भी बताया कि किन फिटनेस रूल्स को फॉलो करके वह शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रहेंगी। मलाइका ने इसके लिए 9 चैलेंज का उल्लेख किया है। इन आसान सी बातों को फॉलो करके आप भी मलाइका अरोड़ा की तरह अपना फिटनेस गोल पा सकते हैं।  

एक्ट्रेस का पहला लक्ष्य है शराब से दूरी बनाना। दरअसल, शराब कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण है। यह नींद के पैटर्न को बाधित कर सकती है। साथ ही सूजन का भी कारण बनती है। शराब के कारण आपका वजन तेजी से बढ़ता है। इससे दूर रहकर आप अपने मेटाबॉलिज्म को सुधार सकते हैं। आपका लिवर हेल्दी रहेगा और आप में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ेगा।

नींद और सेहत के बीच गहरा कनेक्शन है। यह आपके शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है। हेल्दी रहने के लिए रात में आठ घंटे की गहरी और अच्छी नींद बहुत जरूरी है। इससे शरीर को रिपेयर होने का समय मिल जाता है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है। अच्छी नींद से आप में दिनभर एनर्जी बनी रहेगी और आप तनाव कम महसूस करेंगे।  

अपने फिटनेस गोल को पाने के लिए एक अच्छा मेंटर साथ होना बहुत जरूरी है। यह मेंटर न सिर्फ लक्ष्य को पाने में आपकी मदद करेगा, बल्कि आपका सही मार्गदर्शन भी करेगा। इससे आप अपने गोल्स को ट्रैक भी कर सकते हैं।

फिटनेस के लिए रोज एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। यही ​सेहत की नींव है। नियमित एक्सरसाइज से न सिर्फ आपका वजन कम होता है, बल्कि आप कई बड़ी बीमारियों से बच जाते हैं। हार्ट हेल्दी रहता है, बीपी कंट्रोल रहता है और आप तनाव मुक्त भी रहते हैं।

सेहतमंद रहने के लिए ​रोज 10,000 कदम जरूर चलें। फिट रहने का यह एक आसान तरीका है। वॉकिंग, जॉगिंग या फिर ट्रेडमिल का उपयोग करें। नियमित रूप से चलने से आपका दिल भी सेहतमंद रहेगा।

मलाइका ने अपनी चैलेंज लिस्ट में छठे नंबर पर रखा है उपवास को। यानी सुबह 10 बजे से पहले कुछ न खाएं। ऐसा करने के कई फायदे हैं। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। पाचन तंत्र सुधरता है और वेट लॉस भी होता है।  

यह बात हम सभी जानते हैं कि प्रोसेस्ड फूड हमारी सेहत के लिए हानिकारक हैं। मलाइका ने भी इससे दूरी बनाने का लक्ष्य तय किया है। प्रोसेस्ड फूड में  अनहेल्दी फैट, शर्करा, अत्यधिक नमक, प्रिजरवेटिव आदि होते हैं। ये सभी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक है। इनकी जगह आप ताजे फल, सब्जियों, हेल्दी फैट और लीन प्रोटीन का सेवन करें। इससे शरीर को पूरा पोषण मिलेगा और आप हेल्दी रहेंगे।

सेहतमंद रहने के लिए समय पर रात का भोजन करना बहुत जरूरी है। यह आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है। इसलिए मलाइका का अगला चैलेंज है रात 8 बजे के बाद खाने से बचना है। इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर होगा और आपको नींद भी अच्छी आएगी। यह वेटलॉस में भी मददगार है।

जिंदगी में खुश रहना चाहते हैं टॉक्सिक लोगों से दूर रहें। ऐसे लोग आपकी जिंदगी में सिर्फ तनाव का कारण बनते हैं। जिंदगी में नकारात्मकता बढ़ाते हैं। ये आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इसलिए इनसे दूर रहें।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...