Longest Digital Arrest Case
India longest digital arrest case Mumbai woman cheated of Rs 3 8 crore know the whole matter

Overview: साइबर ठगी होने पर महिलाएं इस नंबर पर मांग सकती हैं मदद

डिजिटल वर्ल्ड जितना जरूरी है उतना ही खतरनाक भी। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। इसी तरह से इंटरनेट जितना फायदेमंद है, उतना ही लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करने लगे हैं। इसके गलत इस्तेमाल के जरिए साइबर अपराधी महिलाओं के साथ ठगी या फिर अलग-अलग तरह के साइबर अपराधों को अंजाम देते हैं। ऐसे में आप खुद को सेफ रखने के लिए एक खास टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।

Cyber Crime Helpline Number: डिजिटल वर्ल्ड जितना जरूरी है उतना ही खतरनाक भी। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। इसी तरह से इंटरनेट जितना फायदेमंद है, उतना ही लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करने लगे हैं। इसके गलत इस्तेमाल के जरिए साइबर अपराधी महिलाओं के साथ ठगी या फिर अलग-अलग तरह के साइबर अपराधों को अंजाम देते हैं। ऐसे में आप खुद को सेफ रखने के लिए एक खास टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।

इससे आपको जल्द से जल्द अपनी समस्या का हल मिल सकता है। इसके साथ ही आज हम आपको साइबर फ्रॉड से बचने के 6 टिप्स बताएंगे। ये टिप्स आपके बहुत काम आने वाले हैं।

साइबर अपराध क्या है?

What is cyber crime?
What is cyber crime?

साइबर अपराध एक ऐसा क्राइम है, जो ऑनलाइन होता है। साइबर अपराधी अक्सर कंप्यूटर नेटवर्क या डिवाइस को निशाना बनाकर अपराध करते हैं। साइबर अपराध में सिक्योरिटी ब्रीच करने से लेकर किसी की पहचान चोरी करना तक शामिल हो सकता है। अन्य साइबर अपराधों में “रिवेंज पोर्न”, साइबर-स्टॉकिंग , उत्पीड़न, धमकाना और बाल यौन शोषण जैसी चीजें शामिल हैं।

आतंकवादी इंटरनेट पर आपस में कोलैब्रेट करते हैं और आतंकवादी गतिविधियों, अपराधों को साइबरस्पेस में ले जाते हैं। ये सभी चीजें साइबर अपराध का हिस्सा हैं। इसका सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं ही होती हैं।

टोल फ्री नंबर 1930

अगर आप किसी भी तरह के साइबर क्राइम का शिकार होती हैं, तो इस कंडीशन में आपको टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करनी चाहिए। इस नंबर पर कॉल करते ही आपको जल्द से जल्द आपकी समस्या का समाधान मिल सकता है।

स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाए

अलग-अलग साइटों पर अपने पासवर्ड न दोहराएं और नियमित रूप से अपने पासवर्ड बदलते रहें। उन्हें जितना हो सके, उतना मुश्किल बनाएं। कम से कम 10 अक्षरों, नंबर्स और सिंबल्स के मिश्रण के साथ पासवर्ड बनाएं। पासवर्ड मैनेजमेंट एप्लिकेशन आपके पासवर्ड को लॉक रखने में आपकी मदद कर सकता है।

इंटरनेट सिक्योरिटी सूट यूज करें

Use Internet Security Suite
Use Internet Security Suite

लाइफलॉक सेलेक्ट के साथ नॉर्टन 360 जैसे विश्वसनीय सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर पर विचार करे, जो आपके डिवाइस, ऑनलाइन प्राइवेसी और पहचान के लिए सुरक्षा प्रदान करता हो और जब आप ऑनलाइन होते हैं तो आपकी निजी और फाइनेंशल जानकारी की सुरक्षा करने में मदद करता है।

अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें

यह आपके ऑपरेटिंग सिस्टम और इंटरनेट सुरक्षा सॉफ्टवेयर के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। साइबर अपराधी अक्सर आपके सिस्टम तक पहुँच प्राप्त करने के लिए आपके सॉफ्टवेयर में मौजूद खामियों का उपयोग करते हैं। इन खामियों को पैच करने से यह संभावना कम हो सकती है। ऐसे में समय-समय पर अपडेट्स करते रहें।

सोशल मीडिया सेटिंग प्रबंधित करें

Manage social media settings
Manage social media settings

अपनी व्यक्तिगत और निजी जानकारी को गुप्त रखें। सोशल इंजीनियरिंग साइबर अपराधी अक्सर आपकी व्यक्तिगत जानकारी को केवल कुछ डेटा बिंदुओं के साथ प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए जितना कम आप अपनी जानकारी शेयर करेंगे, उतना ही बेहतर होगा।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...